Today in Politics: PM मोदी आज करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंचेगी बिहार
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 जनवरी सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पीएम मोदी ने इसको लेकर कहा था कि, वह 'परीक्षा पे चर्चा' में परीक्षा योद्धाओं का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने परीक्षाओं को मनोरंजक और तनाव मुक्त बनाने से संबंधित पिछले पीपीसी कार्यक्रमों के विषयों और व्यावहारिक सुझावों को भी शेयर किया था। परीक्षा पे चर्चा का ये 7वां संस्करण है। 3 हजार छात्र इस चर्चा में शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, ''मैं परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीकों पर सामूहिक रूप से रणनीति बनाने के लिए परीक्षा योद्धाओं की सबसे यादगार सभा 'परीक्षा पे चर्चा' का उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हूं। आइए, हम परीक्षा से जुड़ी उन निराशाओं को अवसरों की एक खिड़की में बदल दें...''
राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार पहुंचेगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज बिहार के अररिया पहुंचेगी।राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के ब्रेक के बाद 28 जनवरी को फिर से शुरू हुई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में न्याय यात्रा में फिर से शामिल हुए।
हालांकि, पश्चिम बंगाल पुलिस ने कांग्रेस न्याय यात्रा को सिलीगुड़ी में होने वाली एक सार्वजनिक बैठक की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
बिहार में आज नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक
बिहार में नीतीश कुमार 'महागठबंधन' को छोड़कर फिर से एनडीए में शामिल हो गए हैं। बिहार में नौवीं बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश के साथ-साथ 8 नए मंत्रियों ने भी शपथ ली है। भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।
नीतीश कैबिनेट की आज पहली बैठक होने वाली है। ये बैठक सुबह 11.30 बजे होगी। इस बैठक में विधानसभा सत्र पर फैसला हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications