Today in Politics 27 Nov 2023: आज हैदराबाद में पीएम मोदी करेंगे रोड शो
Today in Politics 27 Nov 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 27 नवंबर को तिरुमाला के विश्व प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का दर्शन करेंगे तो वहीं इसके बाद वो तेलंगाना के महबूबाबाद में एक रैली को संबोधित भी करेंगे।

इसके बाद उनकी एक जनसभा करीमनगर में होगी और इसके बाद शाम पांच बजे वो हैदराबाद में रोड शो करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी रात आठ बजे कोटी दीपोत्सव का हिस्सा बनेंगे।
नड्डा भी तेलंगाना में
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज तेलंगाना के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। जिसकी जानकारी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर दी गई है।
प्रियंका गांधी भी तेलंगाना में
जहां भाजपा का ये कार्यक्रम है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंकागांधी भी आज तेलंगाना में जनसभाओं को संबोधित करने वाली हैं। जिसकी जानकारी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर दी गई है। जहां कहा गया है कि प्रियंका गांधी की रैली के लाइव अपडेट के लिए उनके सोशल मीडिया हैंडल पर बने रहें और इसी के साथ कांग्रेस पार्टी ने अपना ट्विटर, फेसबुक औक यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है।
खड़गे की भी रैली
तो वहीं मेडक के नरसापुर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी जानकारी भी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि रैली के लाइव अपडेट के लिए उनके सोशल मीडिया हैंडल पर बने रहें और वहां भी पार्टी का ट्विटर, फेसबुक औक यूट्यूब लिंक शेयर किया गया है।
तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान
आपको बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है और इस वक्त वहां पर चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में हैं इसलिए यहां दिग्गजों की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
आज से पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू होने जा रही है। जिसकी शुरुआत सीएम भगवंत मान और सीएम केजरीवाल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications