Today in Politics : CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज हाईकोर्ट में सुनवाई, जानिए राजनीति के बड़े UPDATES
Today in Politics: शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की परमिशन ना मिलने के बावजूद AAP के कार्यकर्ताओं ने जमकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं आज केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली HC में सुनवाई होनी है।

मालूम हो कि दिल्ली के सीएम ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पहले उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी थी लेकिन फिर उन्होंने सुनवाई से ठीक पहले अर्जी वापस ले ली थी। केजरीवाल का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है।
केंद्र सरकार के इशारे पर हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी-AAP
आप पार्टी सीएम की गिरफ्तारी के लिए लगातार केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है, उसका कहना है कि 'जो कुछ भी हुआ है वो केंद्र सरकार के इशारे पर ही हुआ है।'
वकील समुदाय भी करेगा विरोध प्रदर्शन
तो वहीं इसी बीच दिल्ली के एक वकील समुदाय भी सीएम केजरीवाल के समर्थन में एकत्रित हो गया है। ये समुदाय आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली की सभी अदालतों में प्रदर्शन करने वाला है, इस बात की जानकारी आप के कानूनी प्रमुख एडवोकेट संजीव नासियार ने मीडिया को दी है।
102 सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख आज
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए नामांकन के लिए आज आखिरी तारीख है। चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक नामांकन पत्र की जांच 28 मार्च को होगी, जिसमें कैंडिडेट्स 30 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। जिन सीटों पर पहले फेज में वोटिंग होनी है उनका ब्यौरा निम्मलिखित है।
- राजस्थान- 12 सीट
- तमिलनाडु- 39 सीट
- मध्य प्रदेश- 6 सीट
बीजेपी ने दिलीप घोष को नोटिस जारी किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर कथित विवादित बयान को लेकर बीजेपी नेता दिलीप घोष को बीजेपी ने नोटिस जारी किया है। बता दें कि दिलीप घोष ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 'जब वह (ममता बनर्जी) गोवा जाती हैं तो कहती हैं कि वह गोवा की बेटी हैं, त्रिपुरा में वह कहती हैं कि वह त्रिपुरा की बेटी हैं, पहले, उन्हें यह स्पष्ट करने दीजिए कि...।'
TMC उग्र, नड्डा से मांगा था जवाब
बता दें घोष ने ये टिप्पणी ममता बनर्जी के उस बयान पर की है, जिसमें ममता ने कहा था कि 'बंगाल अपनी बेटी चाहता है'। उनके इस बयान पर TMC उग्र हो गई और उसने बीजेपी के घेरते हुए तत्काल एक्शन की मांग की थी, जिसके बाद बीजेपी की ओर से दिलीप घोष को नोटिस भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications