Today in Politics: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश को करेंगी संबोधित
Today in Politics: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से ये जानकारी दी गई है। उनका संबोधन नेशनल डीडी के सभी चैनलों पर शाम सात बजे से हिंदी और फिर अंग्रेजी में प्रसारित किया जायेगा और इस टेलिकास्ट के बाद क्षेत्रीय चैनलों पर भी ये अनुवादित रूप में प्रसारित होगा।

पीएम मोदी का आज बुलंदशहर और जयपुर दौरा
तो वहीं पीएम मोदी आज यूपी के बुलंदशहर के दौरे पर रहेंगे। वो आज डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के ईस्टर्न कॉरिडोर के 181 किमी लाइन का शुभारंभ करेंगे, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
खुद स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएम योगी बुधवार को यहां आए थे। आपको बता दें कि ये कॉरिडोर खुर्जा से हरियाणा के न्यू रेवाड़ी स्टेशन के बीच बना है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
बीजेपी आज से हर दिन भक्तों को राम मंदिर में दर्शन के लिए ले जाएगी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या का राम मंदिर आमलोगों के लिए खोल दिया गया है। आज से भाजपा विशेष अभियान चला रही है। जिसके तहत वो हर दिन 20 हजार लोगों को राम मंदिर में दर्शन के लिए ले जाएगी, इस अभियान का नाम है श्री राम जन्मभूमि दर्शन। जिसका शुभारंभ आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।
इसके तहत हर लोकसभा क्षेत्र से करीब 6 हजार लोगों को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। ये अभियान 25 मार्च तक चलेगा। भक्तों के केवल 1000 रु में रहने-खाने , रूकने की सुविधा कराई जाएगी। बीजेपी ने इसके के लिए अपने सभी सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को स्पेशल निर्देश दिए हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन आज भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन आज भारत पधार रहे हैं। वो गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। मैक्रों आज जयपुर से भारत में पधारेंगे,उनकी अगवानी के लिए पीएम मोदी खुद जयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद होटल ताज रामबाग पैलेस में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
महा विकास अघाड़ी की आज बैठक
तो वहीं आज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकरमहा विकास अघाड़ी की आज बैठक होगी, जिसमें सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर विचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications