Today in Politics: PM मोदी आज मजदूरों से करेंगे संवाद, अटल गौरव सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित
Today in Politics 25 December: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आज सोमवार 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित 'मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी का ये कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी वर्चुअली हुकुमचंद मिल के मजदूरों से संवाद करेंगे। पीएम मोदी हुकुमचंद मिल के मजदूरों का 224 करोड़ रुपये का बकाया वितरित करेंगे।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इंदौर के कनकेश्वरी मैदान में आयोजित होने वाले 'मजदूरों का हित, मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम में भाग लेंगे और 224 करोड़ रुपये का चेक सौंपेंगे।
यह कार्यक्रम कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की वजह से किया जा रहा है। बकाया राशि के वितरण से कम से कम 4,800 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
वहीं एक अन्य कार्यक्रम में पीएम मोदी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 'पंडित मदन मोहन मालवीय के एकत्रित कार्य' का विमोचन करेंगे। ये कार्यक्रम शाम 4:30 बजे किया जाएगा।
दिल्ली में आज अटल गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर अपना पक्ष उनके सामने रखेंगे। बृजभूषण सिंह ने इससे पहले रविवार 24 दिसंबर को भाजापा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार 25 दिसंबर को होगा। उनके मुताबिक नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3:30 बजे होगा।
उन्होंने मीडिया से कहा, "पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हम 'डबल इंजन' सरकार के हिस्से के रूप में मध्य प्रदेश के विकास की शपथ लेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications