Today in Politics: भाजपा की बैठक का आज दूसरा दिन, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, CM विष्णु देव साय पहुंचे दिल्ली

Today in Politics 23 December: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बैठक का आज शनिवार को दूसरा दिन है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वॉर्टर में 22 दिसंबर को बैठक शुरू हुई थी। आज की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई सीनियर नेता मौजूद होंगे।

इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। पीएम मोदी पार्टी नेताओं को संबोधित भी कर सकते हैं। दो दिवसीय इस बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा कर रहे हैं।

Today in Politics

पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक बैठक में पार्टी राज्य इकाइयों और अलग-अलग विंग को लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी के लिए निर्देश देगी। बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को लेकर भी चर्चा हो सकती है। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को है।

Recommended Video

      भाजपा की बैठक का आज दूसरा दिन, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, CM विष्णु देव साय पहुंचे दिल्ली

      दिल्ली पहुंचे CM विष्णु देव साय

      छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तड़के दिल्ली पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

      इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सीएम विष्णु देव साय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्तमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जाएंगी जैसलमेर

      रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान जैसलमेर जाएंगी। यहां वह सेना के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यपाल भी जैसलमेर में हैं।

      उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हरिद्वार जाएंगे। यहां वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद जाएंगे। सीएम योगी यहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+