Today in Politics: अमित शाह आज रहेंगे चंडीगढ़ दौरे पर, संजय सिंह की जमानत पर होगा फैसला
Today in Politics 22 December: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शुक्रवार चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 375 करोड़ के प्रोजेक्ट और 44 एएसआई और 700 नव नियुक्त कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सांसद संजय सिंह की जमानत आज फैसला आने वाला है। दिल्ली की एक अदालत के विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने कहा है कि वो आज 22 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे फैसला सुनाएंगे।

विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ दिल्ली में जंतर-मंतर पर I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित दल के अन्य कई नेता शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी नेताओं के साथ बड़ी बैठक करेंगे। ये बैठक दो दिन यानी 22 और 23 दिसंबर को चलेगी। इस बैठक में जेपी नड्डा पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके अलावा बैठक में प्रदेशों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी राज्यों के प्रदेश संगठन महासचिव सहित कई अहम नेता भी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार आज से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी थी कि राजभवन में नौ विधायक मंत्री पद की आज शपथ लेंगे। 90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में 12 से 13 मंत्री हो सकते हैं।
लैंड फॉर जॉब केस को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आज पेशी है। तेजस्वी यादव को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा था। दिल्ली में कार्यालय में ईडी के सामने आज तेजस्वी यादव पेश होंगे।












Click it and Unblock the Notifications