Today in Politics: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज, ED ने CM केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया
Today in Politics 21 December: दिल्ली में आज गुरुवार 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में चुनाव की तैयारियों और 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों साथ मिलकर कैसे आगे बढ़ा जाए, इसपर बात पर भी चर्चा की जाएगी।
इस बैठक की अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कार्य समिति के सभी सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में आज पूछताछ के लिए बुलाया है। सीएम केजरीवाल को ईडी का यह दूसरा समन है। इससे पहले सीएम केजरीवाल को ईडी ने 2 नवंबर को समन भेजा था।
विपक्षी गठबंधन INDIA गठबंधन के सांसद आज संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च करेंगे। INDIA गठबंधन के सांसद ये पैदल मार्च हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित किए गए सासंदों के विरोध में निकालने वाले हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरियाणा कुरुक्षेत्र में 'अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव' को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा का कार्यक्रम शाम 04:30 बजे से होगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ सीएम भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संतकबीरनगर जिला जाएंगे। यहां सीएम योगी बघौली ब्लॉक के करौदा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
RSS प्रमुख मोहन भागवत आज बिहार के भागलपुर दौरे पर रहेंगे। यहां वो महर्षि मेंही पर बनी फिल्म का लुक आउट जारी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications