Today In Politics: PM मोदी आंध्र प्रदेश में करेंगे रैली, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 16 मार्च को आंध्र प्रदेश के पलनाडु में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की ये रैली शाम 5 बजे होगी। दूसरी ओर मुंबई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 मार्च आंध्र प्रदेश का दौरा करने वाले हैं और पालनाडु जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विजयवाड़ा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में होने वाली बैठक पालनाडु के चिलकलुरिपेटा में होगी।
एन चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण भी बैठक में लेंगे हिस्सा
टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी बैठक में शामिल होंगे। ये 2024 के चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश में पहली एनडीए की चुनावी बैठक होगी।
तीनों गठबंधन सहयोगी टीडीपी, जनसेना और बीजेपी 10 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। मोदी, नायडू और कल्याण लंबे समय के बाद एक ही चुनावी मंच पर नजर आएंगे।
PM मोदी के कार्यक्रम का शेड्यूल
टीडीपी ने रविवार के कार्यक्रम का एक अस्थायी शेड्यूल भी शेयर किया है। जिसके मुताबिक, पीएम मोदी के दिल्ली में दोपहर 1:50 बजे खास उड़ान से रवाना होने के बाद शाम 4:10 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
पीएम मोदी शाम 4:15 बजे गन्नवरम हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर की सवारी करके 4:55 बजे पलनाडु जिला पहुंचेंगे और शाम 5:00 बजे सड़क मार्ग से बोपुडी गांव में बैठक स्थल पर पहुंचेंगे। शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक पीएम मोदी चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वह वहां से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके शाम 7.45 बजे हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद है।
मुंबई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज होगा समापन
मुंबई में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन होने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
मुंबई के शिवाजी पार्क में एक मेगा रैली आयोजित की जाएगी। इंडिया ब्लॉक प्रमुख नेताओं में से एक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इस रैली में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications