Today in Politics : PM मोदी आज AIIMS रेवाड़ी की आधारशिला रखेंगे, गुरुग्राम मेट्रो का भी होगा शिलान्यास
Today in Politics: पीएम मोदी की आज हरियाणा के रेवाड़ी के गांव माजरा में दोपहार 1:15 बजे पर एम्स का शिलान्यास करने वाले हैं, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आपको बता दें कि इसी के साथ ही वो 9750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे, ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।
गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे पीएम
इसके बाद पीएम मोदी 5450 करोड़ रुपये की लागत की गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। आपको बता दें कि इस मेट्रो लाइन को गुरुग्राम के मेट्रो नेटवर्क में जोड़ा जाएगा और दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे तक इसको डेवलप किया जाएगा और यही नहीं प्रधानमंत्री आज कई रेलवे परियोजनाओं को भी देश को समर्पित करने वाले हैं।
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
जहां पीएम मोदी का ये कार्यक्रम है, वहीं दूसरी ओर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कैमूर पहुंचेगी, जहां वो रैली और नुक्कड़ सभाएं करेंगे। जहां की दुर्गावती प्रखंड के धनेछा हाई स्कूल के प्रांगण में होने वाली जनसभा में तेजस्वी यादव और वामपंथी दल के नेता शामिल होंगे। आज वो सजीटी रोड से होते हुए सासाराम पहुंचेंगे,वहां वो खुर्माबाद में जनसभा करेंगे और इसके बाद वो कैमूर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications