Today in Politics : पीएम मोदी आज कतर में शेख हमाद से करेंगे मुलाकात
Today in Politics: पीएम मोदी की आज कतर शासक शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से मुलाकात करेंगे। बैठक के दौरान दोनों के बीच वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होनी है। इसके बाद पीएम मोदी भारत के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें कि बुधवार रात पीएम मोदी दोहा पहुंचे थे।

जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कतर के विदेश राज्य मंत्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने किया था। इसके बाद पीएम ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अल थानी के साथ बैठक की थी जिसमें भारत-कतर के बीच व्यापार और निवेश को लेकर बाते हुईं।
राहुल गांधी के खिलाफ ठाणे कोर्ट में आज सुनवाई
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले पर ठाणे कोर्ट में आज सुनवाई है। मालूम हो कि ठाणे की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने राहुल गांधी पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर 2017 में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले को आरएसएस से जोड़ा था। जिसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने ठाणे कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
आज महाराष्ट्र के संभाजी नगर जाएंगे अमित शाह
आज गृहमंत्री अमित शा महाराष्ट्र के संभाजी नगर जाएंगे , जहां वो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मालूमम हो पार्टी शीर्ष कमान से नाराज होकर अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications