Today in Politics: बिहार विधानसभा में आज NDA सरकार का फ्लोर टेस्ट, PM मोदी 1 लाख नियुक्ति पत्र बाटेंगे
Today in Politics: बिहार की सियासत के लिए आज सोमवार 12 फरवरी का दिन बहुत बड़ा होने वाला है। बिहार विधानसभा में आज एनडीए (NDA) सरकार को बजट सत्र के दौरान फ्लोर टेस्ट से गुजरना होगा।
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव की आरजेडी और सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। दोनों पार्टी अपने-अपने विधायकों को बांधने की कोशिश कर रहे हैं।

पीएम मोदी 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से नवनियुक्त युवकों को 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नई दिल्ली में एकीकृत परिसर "कर्मयोगी भवन" के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के अलग-अलग हिस्सों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा।
देश भर में 47 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों में भर्तियां हो रही हैं और राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश इस पहल का समर्थन कर रहे हैं।
CM केजरीवाल और CM भगवंत मान आज जाएंगे राम मंदिर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज सपरिवार अयोध्या राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे। हालांकि दोनों नेता 22 जनवरी को हुए राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications