Today in Politics: PM मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर, बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले विधायकों की बुलाई गई बैठक
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 फरवरी 2024 को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर साढे 12 बजे के करीब मध्य प्रदेश के झाबुआ में पहुंचेंगे। जहां पीएम मोदी 7300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी विशेष पिछड़ी जनजातियों की लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए 1500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।

पीएम मोदी सड़क, रेल, विद्युत और जल क्षेत्र से संबंधित अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख दिए जाएंगे। इससे लोगों को उनकी जमीन के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हो जाएंगे।
पीएम मोदी आदर्श ग्राम योजना के तहत 550 से ज्याजा गांवों के लिए धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। प्रधानमंत्री रतलाम और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की भी आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान योजना के अंतर्गत आहार अनुदान की मासिक किस्त का वितरण करेंगे।
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले आज विधायकों की बुलाई गई बैठक
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। इसी बीच जेडीयू (JDU) ने बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले आज 11 फरवरी को विधायकों की बैठक बुलाई है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र का करेंगे दौरा
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाराष्ट्र स्थित गोंदिया के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गोंदिया और भंडारा जिलों के मेधावी छात्रों और प्रमुख हस्तियों को स्वर्ण पदक देंगे।
इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गोंदिया में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी होंगे।
खड़गे आज लुधियाना में एक रैली को करेंगे संबोधित
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज लुधियाना जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली लोकसभा चुनाव-2024 पर फोकस रहेगा। हालांकि पंजाब कांग्रेस इन दिनों गुटबाजी के दौर से गुजर रही है। लुधियाना के सरमाला में होने वाली आज की कन्वेंशन में सारी पार्टी एकजुट दिखेगी। खड़गे इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकताओं को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications