Today in Politics: PM मोदी आज रहेंगे वाराणसी में, 42,000 करोड़ रुपये की देंगे सौगात, जानें हर अपडेट

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (10 मार्च) को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रहेंगे। पीएम मोदी ने शनिवार की शाम वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। पीएम मोदी आज दोपहर लगभग 12 बजे आजमगढ़ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम मोदी इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लिए 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यहां वो जनता को संबोधित भी करेंगे।

Today in Politics

इसके अलावा पीएम मोदी दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए छत्तीसगढ़ में महतारी वंदना योजना की तहत पहली किस्त का वितरण करेंगे।

पीएम मोदी आज यूपी को क्या-क्या देंगे सौगात?

  • पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
  • पीएम मोदी ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 3700 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 744 ग्रामीण सड़क परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उत्तर प्रदेश में 5,400 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों का समग्र निर्माण होगा।
  • पीएम मोदी लगभग 8200 करोड़ रुपये की अनेक रेल परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिससे उत्तर प्रदेश में रेल आधारभूत संरचना मजबूत होगी।
  • पीएम मोदी नागरिक उड्डयन क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देते हुए देश भर में 9800 करोड़ रुपये से अधिक की 15 हवाईअड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे पुणे, कोल्हापुर, ग्वालियर, जबलपुर, दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आज़मगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, श्रावस्ती और आदमपुर हवाई अड्डों के 12 नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे।
  • पीएम मोदी 12 नए टर्मिनल भवनों की संयुक्त क्षमता सालाना 620 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+