Today in Politics: चंपई सोरेन आज ले सकते हैं झारखंड CM पद की शपथ, कोर्ट में पेश होंगे हेमंत सोरेन
Today in Politics: झारखंड में सियासी उठा-पठक जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंपा। अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे।
आज गुरुवार 1 फरवरी को चंपई सोरेन झारखंड सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता भी चुना गया है। ऐसे में चंपई सोरेन का शपथ लेने की खबर पर सबकी निगाहे बनी हुई हैं।

दूसरी तरह ये कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है लेकिन वो कार्यवाहक सीएम बने रह सकते हैं। असल में मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद जब तक नए मुख्यमंत्री शपथ नहीं ले लेते, तब तक वही कार्यवाहक सीएम रहते हैं।
कोर्ट में आज होगी हेमंत सोरेन की पेशी
हेमंत सोरेन रातभर ईडी दफ्तर में रखा गया है। हेमंत सोरेन को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ईडी हेमंत सोरेन की 14 दिन की कस्टडी कोर्ट से मांग सकती है। आदिवासी संघों ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आज झारखंड में बंद बुलाने की घोषणा की है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आज अंतरिम बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को देश का अंतरिम बजट पेश करेंगी। आने वाले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाला है, इसलिए इस बजट से लोगों को खास उम्मीद है।
NCP विधायक रोहित पवार आज ईडी के सामने होंगे पेश
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 25,000 करोड़ रुपये के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी विधायक रोहित पवार से आज पूछताछ कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications