COVID-19 India: देश में कोरोना के 6815 एक्टिव, केरल बना हॉटस्पॉट, गुजरात की भी एंट्री, जानें कहां-कितने केस?

Today Corona Cases in India: देश में एक बार फिर कोरोना की हलचल तेज हो गई है। 1 जनवरी से अब तक कोरोना के एक्टिव केस 6815 तक पहुंच गए हैं, और अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज़्यादा मौतें महाराष्ट्र से रिपोर्ट हुई हैं, जहां 18 लोग इस वायरस का शिकार बने।

केरल इस वक्त सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है, जहां 2053 एक्टिव केस हैं। वहीं गुजरात 1109 केसों के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है, जो कि अब महाराष्ट्र से आगे निकल चुका है। मंगलवार यानी आज 10 जून को देश भर में 3 मौतें हुईं - एक-एक दिल्ली, झारखंड और केरल से। झारखंड में यह पहली कोरोना से मौत है।

COVID-19 India update 2025

राज्यवार हालात क्या कह रहे हैं?

  • केरल में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। मंगलवार को 96 नए केस और 1 मौत सामने आई। राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों को पुरानी कोविड गाइडलाइन फॉलो करने का आदेश दिया है। अब वहां मास्क पहनना जरूरी हो गया है और सर्दी-खांसी जैसे लक्षणों पर टेस्ट भी अनिवार्य कर दिया गया है।
  • गुजरात सरकार ने दावा किया है कि वो कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। अस्पतालों में ICU, वेंटिलेटर और बेड्स की व्यवस्था कर दी गई है। हेल्थ मिनिस्टर रुशिकेश पटेल ने कहा कि जो वैरिएंट फैल रहा है, वो ओमिक्रॉन का ही रूप है और ज्यादा घातक नहीं है।
  • दिल्ली में अभी 691 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को 37 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हुई। यहां अब तक 8 मौतें हो चुकी हैं।
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार को 9 नए केस मिले जिनमें 3 डॉक्टर भी शामिल हैं। इससे जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। फिलहाल MP में 52 एक्टिव केस हैं। उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी अफसरों की मीटिंग बुलाई और कहा कि दोबारा महामारी ना लौटे, इसके लिए हमें तैयार रहना होगा। हिमाचल प्रदेश में भी अब केस मिलने लगे हैं। 4 जून से वहां के सभी अस्पतालों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है।

एक नजर में भारत का कोरोना अपडेट (1 जनवरी - 10 जून 2025 तक):

  • कुल एक्टिव केस: 6815
  • कुल मौतें: 68
  • पिछले 24 घंटे में नए केस: 324
  • पिछले 24 घंटे में मौतें: 3

राज्यवार ताजा आंकड़े (10 जून 2025):

  • केरल: 2053 केस, 16 मौतें
  • गुजरात: 1109 केस, 2 मौतें
  • दिल्ली: 691 केस, 8 मौतें
  • महाराष्ट्र: 613 केस, 18 मौतें
  • पश्चिम बंगाल: 747 केस, 1 मौत

फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है। मास्क पहनें, भीड़भाड़ से बचें और हल्के लक्षणों पर भी टेस्ट जरूर करवाएं। सरकारें भी अलर्ट मोड में हैं, लेकिन जागरूक रहना आपकी अपनी जिम्मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+