भारत और पाकिस्तान के बीच होगी सेक्टर लेवल की मीटिंग
जम्मू। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से सीमा पर जारी गोलीबारी के बाद जो तनाव पैदा हो गया है अब उसे सेक्टर लेवल की मीटिंग के साथ खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

यह मीटिंग शुक्रवार को होगी। सूत्रों की मानें तो जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में होने वाली इस मीटिंग में बीएसएफ के डीआईजी और चेनाब रेंजर्स के कमांडर्स शिरकत करेंगे। यह पहली बार है जब इस स्तर की मीटिंग होगी।
गुरुवार को हालांकि सीमा पर शांति कायम रही। किसी भी तरफ से फायरिंग या फिर गोले दागने की कोई कार्रवाई न होने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि शांति की वजह मीटिंग में कोई न कोई फैसला जरूर निकलेगा।
इस मीटिंग में दोनों पड़ोसियों के बीच कठुआ से अखनूर तक 200 किलोमीटर लंबी सीमा पर सीजफायर का सम्मान करने के एजेंडे पर जोर होगा। भारत-पाकिस्तान के बीच सरहद पर तनाव कम करने के लिए फ्लैग मीटिंग का सहारा लिया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. हालात ज्यादा बिगड़ जाने के बाद बीएसएफ की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications