वीर्य से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए यह ना करें

यह भी पढ़ें- दूसरा बच्चा होने के फायदे
हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो बहुत मीठी ड्रिंक्स पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता घटने व वीर्य की गति कम होने जैसी समस्याओं का रिस्क अधिक होता है। इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि इससे पुरुषों में फॉलिकल स्टुमिलेटिंग हार्मोन का स्तर भी कम होता हैइतनी मात्रा में मीठी ड्रिंक्स कर सकती हैं नुकसान
शोध के दौरान शोधककर्ताओं ने 18 से 22 साल की उम्र वाले 189 पुरुषों के वीर्य का परीक्षण किया है और उनसे उनकी डाइट से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा की जिसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रतिदिन औसतन तीन मीठी ड्रिंक्स पीने वाले पुरुषों को यह खतरा सबसे अधिक होता है। बतायाग या है कि यह सोडा से भी अधिक नुकसानदायक है।
शोधकर्ता जॉर्ज शैवारो के अनुसार, ''मीठी ड्रिंक्स का सेवन पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए सोडा से अधिक खतरनाक हो सकता है।''यह शोध ह्यूमन रिप्रोडक्शन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। कई चिकित्सक भी मीठी ड्रिंक्स को लेकर ऐसी चेतावनियां जारी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications