गाय के बारे में जागरूकता के फैलाने के लिए बेंगलुरू में 24 घंटे का यज्ञ, भाजपा के शीर्ष नेता करेंगे शिरकत

बेंगलुरू। गाय से जुड़े तमाम फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए और उसके महत्व के बारे में बताने के लिए बेंगलुरू में आज से गो रक्षा अस्थयम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस यज्ञ के जरिए लोगों को इस बारे में बताया जाएगा कि आखिर क्यों गाय की हमे सेवा करनी चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिइए। इस यज्ञ का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कर रही है जोकि आज शुरू हो रहा है और 24 घंटे चलेगा।

cow

कर्नाटक के गो रक्षा दल के संयोजक सिद्धार्थ गोयनका ने प्रेस रीलीज जारी करके कहा कि यह यज्ञ लोगों को गाय के लाभ के बारे में जागरूक करने के लिए किया जाएगा, इस यज्ञ में हम लोगों को बताएंगे कि आखिर क्यों गाय की सेवा करनी चाहिए। गाय की संख्या देश की अर्थव्यवस्था को जमीनी तौर पर मजबूत करने के लिए काफी जरूरी है। इस यज्ञ का के बाद अखंड रामायण का आयोजन किया जाएगा जोकि 24 घंटे तक चलेगा।

इस यज्ञ के दौरान सीता विवाह के कार्यक्रम का भी मंचन किया जाएगा, इसका मंचलन जनकपूरी से आ रहे एक थिएटर ग्रुप की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान एक खास तरह का नृत्य पेश किया जाएगा, जिसका नाम श्री राम विवाह दिया गया है। गोयनका ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए हमने खास यूनिट को बुलाया है जोकि इस कार्यक्रम का मंचन करेगी। इस कार्यक्रम के समापन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का समापन 3 फरवरी को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+