BirthDay: मोदी को जन्‍मदिन पर मां खिलाएंगी चूरमा के लड्डू और कनसार, घर में चल रही तैयारियां

नई दिल्ली। जब बेटा देश का प्रधानमंत्री हो तो जन्मदिन की तैयारी भी ख़ास होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को पड़ने वाले जन्मदिन की तैयारी गांधीनगर स्थित उनके भाई के घर में इन दिनों जोर-शोर से चल रही है।

narendra modi pm

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने उनके 64वें जन्मदिन के लिए खास लड्डू बनाए हैं। मोदी अपने जन्मदिन पर मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने हमेशा से जाते रहे हैं। हीराबेन अपने दूसरे बेटे पंकज मोदी के साथ अहमदाबाद के सेक्टर-22 में रहती हैं।

पढ़ें- महाराष्ट्र का चुनावी गण‍ित
लगभग तय माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी इस बार भी अपनी मां का आशीर्वाद लेने जाएंगे। खबर है कि पीएम के जन्मदिन को खास बनाने के लिए पंकज मोदी के घर में खास तैयारियां की जा रही हैं।

उनके लिए मिठाइयां बन रही हैं, तो साथ ही लॉन की भी सफाई चल रही है। मोदी जब मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने के लिए आएंगे, तो गुजराती व्यंजन चूरमा के लड्डू, लपसी, कानसर से उनका स्वागत किया जाएगा। इस सब को देखते हुए सुरक्षा के चुस्त इंतज़ाम भी ज़ोरों पर शुरु कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+