TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM?

TN Election 2026: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अभिनेता से नेता बने और 'मक्कल निधि मय्यम' (MNM) के संस्थापक कमल हासन ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी आगामी 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले DMK गठबंधन को अपना बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है।

kamal-haasan-party-mnm-not-contest-tn-electioning

यह फैसला उस समय आया है जब राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर है और एमएनएम से डीएमके के साथ सीट-शेयरिंग के तहत चुनाव लड़ने की उम्मीद की जा रही थी। जानिए चुनावी ताल ना ठोकने वाले कमल हासन वोटों के समीकरण में कितना बड़ा उल्टफेर करेंगे?

Kamal Haasan MNM Election 2026: क्यों चुनाव मैदान से हटे कमल हासन?

कमल हासन ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन्होंने बहुत सोच-समझकर लिया है। इसके पीछे मुख्य रूप से दो कारण सामने आए हैं। पहला कराण जो बताया जा रहा है उसमें DMK द्वारा दी जा रही सीटों की संख्या से MNM के कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं थे।

डीएमके चाहती थी कि एमएनएम के उम्मीदवार उनके पार्टी सिंबल 'उगता सूरज' के निशान पर चुनाव लड़ें। कमल हासन ने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी की मशाल (Torch) हमारा प्रतीक ही नहीं, बल्कि हमारी पहचान है। मैं अपने कार्यकर्ताओं की भावनाओं की अनदेखी नहीं कर सकता।

DMK MNM Alliance के बीच कमल हासन ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद जारी एक भावुक बयान में कमल हासन ने कहा, राजनीति में चुनाव केवल एक हिस्सा है, यह अंत नहीं है। राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता। हासन ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु की प्रगति और 'द्रविड़ मॉडल 2.0' सरकार के गठन के लिए सीटों का त्याग किया है।

कमल हासन ने चुनाव ना लड़ने पर तर्क दिया कि मौजूदा माहौल में सांप्रदायिक ताकतें तमिलनाडु पर कब्जा करने की योजना बना रही हैं, ऐसे में गठबंधन की जीत व्यक्तिगत हितों से ज्यादा महत्वपूर्ण है। कमल हासन ने कहा, मुख्यमंत्री जो प्यार से दे रहे हैं, उसे गर्व से ठुकराना भी प्यार का ही एक रूप है।

वहीं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कमल हासन के इस फैसले की सराहना करते हुए इसे उदार और राज्यहित को प्राथमिकता देने वाला निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर तमिलनाडु के हित में लिया गया है। स्टालिन ने कमल हासन का आभार जताते हुए उनसे आगामी 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए पूरे राज्य में प्रचार करने का अनुरोध भी किया।

Tamil Nadu Assembly Election में DMK के साथ गठबंधन में MNM की क्या है भूमिका?

कमल हासन की पार्टी पिछली संसदीय चुनाव के दौरान डीएमके गठबंधन में शामिल हुई थी, जिसके बाद उन्हें राज्यसभा की एक सीट भी मिली थी। MNM पिछली लोकसभा चुनाव के दौरान डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हुई थी।

कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी ने गठबंधन की जीत के लिए कड़ी मेहनत की, जिसके चलते उनकी आवाज राज्यसभा तक पहुंची। कमल हासन के इस फैसले से तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। हालांकि, चुनावी मैदान से बाहर रहने के बावजूद एमएनएम का समर्थन डीएमके गठबंधन को मजबूती दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+