Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

TN Election 2026: DMK-कांग्रेस के बीच सब ठीक? चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर बढ़ी तकरार, आखिर कहां फंसा है पेंच?

TN Election 2026: तमिलनाडु में साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। राज्य की सत्ताधारी DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) और उसकी सहयोगी कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन की गांठें ढीली पड़ती नजर आ रही हैं।

सीट बंटवारे (Seat Sharing) और सरकार में हिस्सेदारी (Power Sharing) को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग ने अब एक गंभीर मोड़ ले लिया है। कांग्रेस और डीएमके, जो अब तक साथ मिलकर 'इंडिया ब्लॉक' (INDIA Bloc) का चेहरा बने हुए थे, अब सीट बंटवारे के मुद्दे पर आमने-सामने हैं।

tn-election-2026-dmk-congress-seat-sharing-

विवाद तब शुरू हुआ जब डीएमके के एक मंत्री ने आगामी चुनाव में अपनी पार्टी के वर्चस्व का दावा किया, जिसके जवाब में कांग्रेस सांसद ने उन्हें 2021 के चुनावी आंकड़ों की याद दिलाकर 'आईना' दिखा दिया।

DMK Congress Alliance पर विवाद की असली जड़ क्या है?

विवाद की शुरुआत तमिलनाडु सरकार में मंत्री राजा कन्नप्पन के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने मदुरै में कहा कि DMK आगामी चुनाव में 170 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उनमें से 160 सीटें अकेले दम पर जीतेगी। इस बयान पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके को साल 2021 का विधानसभा चुनाव याद दिला दिया।

मणिकम टैगोर ने कहा कि पिछली बार डीएमके ने 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत सिर्फ 133 सीटों पर ही हासिल कर पाई थी। उनके इस बयान को डीएमके की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाने के तौर पर देखा गया। इसके बाद से ही कांग्रेस और डीएमके के बीच चल रही अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई और सियासी गलियारों में गठबंधन की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे।

DMK Congress 2021 बनाम 2026: कितना बदला समीकरण? अब पेंच कहाँ फंसा है?

2021 के विधानसभा चुनाव में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी। DMK ने जहां 173 सीटों पर चुनाव लड़ी और 133 पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 जीतीं। इसके साथ ही इस गठबंधन ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 159 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

कांग्रेस इस बार अपनी सीटों की संख्या 25 से बढ़ाकर 40 करना चाहती है और साथ ही सरकार में कैबिनेट पदों (मंत्री पद) की मांग कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने साफ कर दिया है कि तमिलनाडु में गठबंधन सरकार (Coalition Government) का फॉर्मूला सफल नहीं होगा। स्टालिन का कहना है कि कुछ लोग गठबंधन में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं।

Tamil Nadu Seat Sharing पर कांग्रेस के भीतर ही उठी विरोध की लहर

सांसद मणिकम टैगोर के तीखे बयानों ने कांग्रेस आलाकमान को भी असहज कर दिया है। TNCC प्रमुख के. सेल्वापेरुन्थागाई ने सार्वजनिक रूप से इन बयानों की आलोचना की। उन्होंने कहा हमें गठबंधन के आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक मंच पर बोलने से मना किया गया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशों का उल्लंघन करना गलत है। गठबंधन की औपचारिक बातचीत 22 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है, उससे पहले ऐसे बयान देना अनुशासनहीनता है।

अभिनेता विजय की 'TVK' ने बढ़ाई टेंशन,गठबंधन पर क्या पड़ेगा असर?

इस तकरार के पीछे एक बड़ा कारण साउथ के सुपरस्टार विजय की नई पार्टी TVK का उदय भी माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि डीएमके के साथ बात नहीं बनी, तो कांग्रेस विजय के साथ हाथ मिला सकती है। इसी दबाव की रणनीति के तहत कांग्रेस नेता 'पावर शेयरिंग' की मांग पर अड़े हुए हैं।

22 फरवरी को होने वाली बैठक में सीट शेयरिंग कमेटी के सामने असली चुनौती होगी। डीएमके चाहती है कि कांग्रेस 2021 वाले 25 सीटों के फॉर्मूले पर ही रहे, जबकि कांग्रेस खुद को 'जूनियर पार्टनर' के बजाय 'इक्वल पार्टनर' के रूप में पेश करना चाह रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन पूरी तरह टूटने की संभावना कम है, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर तनाव जरूर बना रहेगा।

चुनाव जितना करीब आएगा, उतनी ही तेज बातचीत और दबाव की राजनीति देखने को मिल सकती है। अब सभी की नजरें 22 फरवरी की बैठक और कांग्रेस आलाकमान के अगले कदम पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि डीएमके-कांग्रेस का गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ेगा या अंदरूनी तकरार और गहराएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+