बंगाल बीजेपी का अजब-गजब आरोप, बोली-TMC कार्यकर्ता हमारा सारा खाना खा गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले सत्‍ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजेपी के बीच जबरदस्त आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहा है। इसी बीच बीजेपी ने टीएमसी पर अजीबो-गरीब आरोप लगाया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, उनकी पार्टी द्वारा बनाया गया सारा खाना टीएमसी के कार्यकर्ता खा गए हैं। बीजेपी के ये आरोप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

TMC workers ate away all our food: Bengal BJP

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रविवार को हल्दिया जिले में पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष की रैली में भाग लेने के लिए आए बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए तैयार किया गया सारा खाना खा गए। यह भी आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने उस व्यक्ति पर हमला किया जो भोजन तैयार कर रहा था। इसके बाद टीएमसी के वर्कर सब कुछ खा गया जो भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए तैयार किया गया था।

बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने यह भी दावा किया कि टीएमसी के एज़ुल रहमान के एक समर्थक ने मुझ पर हमला किया। उसे और उसके सहयोगियों को शराब पीने के लिए मजबूर किया। हम दिलीप घोष की सभा में शामिल होने गए थे। बैठक समाप्त होने के बाद, टीएमसी के एज़ुल रहमान के एक समर्थक ने मुझ पर हमला किया। उन्होंने हमें अगवा किया और जबरदस्ती हमें शराब पीने के लिए कहा।

बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि, हमें पार्टी के लोगों ने बाद में बचाया। प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं टीएमसी ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को आधारहीन बताया है। इससे पहले बंगाल बीजेपी अध्‍यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को खुली धमकी दे दी है। रविवार को एक कार्यक्रम में घोष ने कहा, - 'मैं उत्‍पात मचाने वाले ममता दीदी के लोगों से कहना चाहता हूं कि वे अपने आपको 6 महीने के भीतर सुधार लें। नहीं तो उनके हाथ, सिर और पसलियां तोड़ दी जाएंगी। आप लोगों को घर जाने से पहले अस्‍पताल जाना पड़ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+