कालेधन का विरोध 'काला छाता' खुन्नस गिरफ्तारी
नई दिल्ली। भले ही सारदा घोटाले में तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार सांसदों की खुन्नस क्यों न हो लेकिन संसद में यह हंगामा कालेधन के विरोध में बदल गया। कालेधन को लेकर शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन संसद में जमकर हंगामा हुआ। टीएमसी के सांसदों ने कालेधन पर भाजपा सरकार से जवाब मांगा। जोर-शोर से विरोधी नारों के साथ सरकार को घेरा।

काले धन पर विरोध करने के लिए टीएमसी सांसद काला छाता लेकर सदन में पहुंचे थे। इन छतरियों पर काला धन वापस लाने की बात लिखी हुई थी। टीएमसी सांसदों ने दोनों सदनों में हंगामा किया।
खुन्नस कुछ और थी
दरअसल, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि संसद में काला छाता लेकर सरकार को कालेधन पर घेरना तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध कहा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications