'ममता बनर्जी को कोई आइडिया नहीं था, पार्थ चटर्जी ने TMC को शर्मिंदा किया', सांसद सौगत रॉय ने दिया बड़ा बयान
'पार्थ चटर्जी ने TMC को शर्मिंदा और बेइज्जत किया है...', तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय बर्खास्त मंत्री पर भड़के
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) 30 जुलाई: तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने शुक्रवार को कहा कि बर्खास्त नेता और पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तारी के बाद टीएमसी को 'शर्मिंदा, बेइज्जत और बदनाम' किया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि पार्थ किसी साजिश का शिकार हुआ है। उन्होंने (पश्चिम बंगाल के बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी) ने हमें शर्मिंदा किया है और हमारी पार्टी का अपमान किया है। हम उनके और उनके सहयोगियों के लिए उचित सजा के साथ पूरी जांच चाहते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की, उनके मंत्री पद छोड़े और पार्टी के सभी पदों से भी निकाल दिया गया है।"

बता दें कि टीएमसी ने पार्थ चटर्जी से खुद को दूर कर लिया। पार्थ चटर्झी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवास से 50 करोड़ रुपये की नकद राशि बरामद हुई। टीएमसी सांसद सौगात रॉय ने कहा कि पार्टी या सीएम ममता बनर्जी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो रहा है।
Recommended Video
सांसद सौगत रॉय ने कहा, "जो हुआ वह शर्म की बात है। मुझे उम्मीद है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। हमें नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो रहा है। जब हमें इसके बारे में पता चला, तो हमने कार्रवाई की। ममता बनर्जी ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया।''
सुवेंदु अधिकारी के इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निगरानी में नकद घोटाला हुआ है। सौगात रॉय ने कहा कि भाजपा नेता "बकवास" बोलते हैं, यह स्पष्ट करते हुए कि ममता को घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
उन्होंने कहा, "सुवेंदु अधिकारी बकवास करते हैं। ममता बनर्जी को चल रही घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हम सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री को बदनाम करने के प्रयासों की निंदा करते हैं। मामले की ईडी द्वारा जांच की जा रही है। यदि सुवेंदु अधिकारी के पास कोई सबूत है, तो उन्हें इसे ईडी के सामने प्रकट करना चाहिए, मीडिया के सामने नहीं।''












Click it and Unblock the Notifications