टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने ईडी को लिखा खत, शारधा कंपनी से लिए 25 लाख रुपए वापस करेंगी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय के पहले नोटिस में पूछताछ के लिए हाजिर होने की असमर्थता जताने वाली वीरभूम से तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय ने दूसरा नोटिस मिलने के बाद शारधा से मिली रकम को लौटाने का प्रस्ताव रखा है। इस बाबत उन्होंने शारधा चिटफंड मामले की जांच कर रहे ईडी के अधिकारी को पत्र भेजने के साथ ही फोन पर भी अपनी मंशा जाहिर की। उन्होंने पत्र में लिखा कि शारधा से अनुबंध के तहत लिये गये 25 लाख रुपया वापस कर देंगी।

टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने ईडी को लिखा खत, शारधा कंपनी से लिए 25 लाख रुपए वापस करेंगी

साथ ही ईडी को बताया कि यह रकम शारधा कंपनी से काम के बदले अनुबंध के तहत लिया गया था। संभव हो तो इस राशी को जमकर्ताओं को वापस कर दिया जाये। मालूम हो कि इससे पहले तृणमूल सांसद मिथुन चक्रवर्ती ने भी सारधा से लिए गये रुपये ईडी को वापस कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्रवर्तन विभाग ने सांसद शताब्दी राय को नोटिस भेज कर यह धनराशि किस कारण से ली गयी थी, इस बारे में पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ बैंक के कागजात लाने को कहा था।

ईडी उन्हें 12 जुलाई को सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हाजिर होने को कहा था। ईडी सूत्रों का कहना है कि शारधा चिटफंड घोटाले की जांच में पाया गया कि सारधा कंपनी के बैंक अकाउंट से काफी रुपये सांसद शताब्दी राय के खाते में ट्रांसफर किये गये हैं। उनके खाते में यह रुपये क्यों ट्रांसफर किये गये? अबतक कुल कितनी राशि शारधा के मालिक सुदीप्त सेन से ली गयी है। इस बात की जांच ईडी कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+