TMC सांसद ने किरन रिजिजू के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया, जानें संसद में क्‍या बोले थे केंद्रीय मंत्री

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद सागरिका घोष ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है। सागरिका घोष ने रिजिजू पर संसद में विपक्षी सदस्यों का अपमान करने के लिए "अपने पद का दुरुपयोग" करने का आरोप लगाया है।

टीएमसी सांसाद सागरिका घोष ने मीडिया को दिए बयान में कहा, "मैंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया है। वह संसदीय कार्य मंत्री हैं और संसद सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।"

Kiren Rijiju

बता दें संसद में विवाद उस समय और बढ़ गया जब रिजिजू ने कथित तौर पर विपक्षी सदस्यों की निंदा करते हुए दावा किया कि वे "सदन में रहने के योग्य नहीं हैं।" रिजिजू ने ये टिप्पणी उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए आई।

रिजिजू ने जानें संसद में क्‍या कहा?
"यदि आप कुर्सी का सम्मान नहीं कर सकते, तो आपको इस सदन का सदस्य होने का कोई अधिकार नहीं है।" रिजिजू का ही वो विवादास्पद बयान जिसके कारण विवाद शुरू हुआ जिससे सत्ता पक्ष पर विपक्ष हावी हो गया।

इंडिया गठबंधन ने दायर किया है धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्‍ताव

बता दें साठ सांसदों वाले एक महत्वपूर्ण विपक्षी इंडिया गठबंधन ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया। उन्होंने उन पर अपनी भूमिका में अत्यधिक पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। जिस पर केंद्रीय मंत्री रिजिूजू ने ये विवादित बयान दिया। धनखड़ को लेकर पहले ही जमकर राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। वहीं अब रिजिजू के बयान पर विपक्षी को विरोध करने का एक और मौका मिल गया है।

रिजिजू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को कितने नेताओं का है समर्थन

पीटीआई न्‍यूज एजेेसी के सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के नोटिस को विभिन्न विपक्षी दलों के 60 नेताओं का समर्थन मिला है। रिजिजू के खिलाफ़ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, जिसमें उनके व्यवहार के लिए माफ़ी की मांग की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+