'उन्होंने मेरी शादी के लिए पेमेंट नहीं किया था', अब नुसरत जहां ने तोड़ी विवाद पर चुप्पी

नई दिल्ली, 11 नवंबर: तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने 19 जून 2019 को तुर्की में निखिल जैन से शादी की। एक साल बाद नवंबर 2020 में दोनों अलग हो गए। नुसरत का दावा है कि निखिल के साथ उनकी शादी भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं थी, लेकिन चुनाव हलफनामे में उन्होंने खुद को शादीशुदा बताया था। ऐसे में उनकी शादी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

नहीं लिया किसी का नाम

नहीं लिया किसी का नाम

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में नुसरत ने कहा कि उन्होंने मेरी शादी के लिए भुगतान नहीं किया, उन्होंने होटल के बिलों का भुगतान नहीं किया। मुझे उनसे कुछ कहने की जरूरत नहीं है, मैं ईमानदार हूं। मुझे गलत तरीके से दुनिया के सामने पेश किया गया था, लेकिन अब मैंने सब कुछ साफ कर दिया है। वैसे नुसरत ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि दूसरों को दोष देना या दूसरों को खराब रोशनी में दिखाना आसान है। वो दावे के साथ कह सकती हैं कि पूरे विवाद में उन्होंने किसी को नीचा नहीं दिखाया।

राजनीति पर कही ये बात

राजनीति पर कही ये बात

वहीं राजनीति पर बात करते हुए नुसरत ने कहा कि वो नवंबर में संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेंगी। हाल ही में उनकी दोस्त और एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी ने बीजेपी का साथ छोड़ था, इस पर नुसरत ने कहा कि वो कभी भी किसी को राजनीतिक सलाह नहीं देंगी। खासतौर पर वो श्राबंती को कोई सलाह नहीं देतीं, क्योंकि वो उन्हें राजनीतिक हलचल के बारे में कुछ नहीं बताती हैं।

Recommended Video

    Nusrat Jahan ने Nikhil Jain संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी
    यश हैं बच्चे के पिता

    यश हैं बच्चे के पिता

    जब नुसरत निखिल से अलग हुईं, तो वो गर्भवती थीं। बच्चे के जन्म के बाद उसके पिता के नाम पर सवाल खड़े हुए। हालांकि जन्म प्रमाण पत्र में नुसरत ने यश दासगुप्ता का ही नाम पिता के रूप में लिखवाया है। वो दोनों कोलकाता नगर निगम के ऑफिस में भी साथ दिखे थे। कहा जा रहा था कि दोनों जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में वहां गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+