नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर 5 तस्वीरें शेयर कीं, फिर मिमी चक्रवर्ती से पूछा ये सवाल

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से सांसद नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक पांच तस्वीरें साझा की हैं। इस इंस्टाग्राम एल्बम पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगी के शेड्स'। इस पोस्ट पर बहुत से लोगों ने उनकी प्रशंसा की, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो कमेंट में उनकी आलोचना कर रहे थे।

nusrat jahan

नुसरत ने जो पांच तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह अलग-अलग पोज में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का टॉप और बड़े इयरिंग्स पहने हैं।

इसके अलावा उन्होंने तस्वीरों का क्रेडिट देते हुए लिखा है, 'मी'। 29 साल की अभिनेत्री से नेता बनीं नुसरत ने कैप्शन के साथ एक इमोजी भी साझा किया है। उनकी इस तस्वीर को 55 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। पूर्व अभिनेत्री की कई लोगों ने तस्वीरें साझा करने को लेकर आलोचना की है।

View this post on Instagram

Shades of life..!! Pic courtesy “Me” 😉

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

लोगों ने कहा 'सांसद हैं या अभिनेत्री'

लोगों ने कहा 'सांसद हैं या अभिनेत्री'

एक यूजर ने लिखा है, 'सुपर्ब'। एक अन्य यूजर ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'अब आप एक सांसद हैं..... तस्वीरें पोस्ट करने के बजाय अपने संसदीय क्षेत्र में काम करें।' एक अन्य शख्स कहता है, 'संसद की सदस्य या फिर अभिनेत्री? ये चीज मुझे कन्फ्यूज कर रही है।'

मिमी चक्रवर्ती से ये सवाल पूछा

मिमी चक्रवर्ती से ये सवाल पूछा

हालांकि नुसरत ने एक कमेंट में अपनी दोस्त और सांसद मिमी चक्रवर्ती से भी सवाल पूछ लिया। उन्होंने उनसे पूछा, 'बोउआ क्या मैंने अपना मेकअप ठीक से किया है?' उनके इस कमेंट पर लोगों ने जवाब देने शुरू कर दिए। हालांकि तब तक मिमी ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स ने उन्हें कहा कि आप अच्छी लग रही हैं। मेकअप बिल्कुल ठीक है।

बशीरहाट सीट से चुनाव जीती थीं नुसरत

बशीरहाट सीट से चुनाव जीती थीं नुसरत

बता दें नुसरत जहां टीएमसी पार्टी से सांसद हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव लड़कर यहां से जीत हासिल की थी। वहीं उनकी पार्टी की नेता मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर से चुनाव जीता था। हाल ही में दुर्गा पूजा में शामिल होने पर उन्हें फतवा जारी कर दिया गया था। उनकी उस समय की सिंदूर खेला और पूजा में शामिल होने के दौरान की कई खुबसूरत तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी पसंद की गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+