टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन ने इमरान खान को बताया अपना दोस्त, कही ये बड़ी बात
कोलकाता। लोकसभा चुनाव (Lok sabha elections 2019) में आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस(TMC) की उम्मीदवार और जानी मानी अभिनेत्री मुन मुन सेन (Moon Moon sen)ने पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को अपना पुराना दोस्त बताया है। मुन मुन सेन का यह बयान चुनाव के दौरान ऐसे समय पर आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा हमले के बाद लगातार तनाव चल रहा है। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि, इमरान मेरे दोस्त हैं, लेकिन इस समय (पाकिस्तान के संदर्भ में राष्ट्रवाद को लेकर)जिस प्रकार की विभाजनकरी राजनीति चल रही है, वह बहुत खतरनाक है।

मुनमुन सेन ने चुनाव प्रचार मुहिम में राष्ट्रवाद और पाकिस्तान को मुद्दा बनाकर वोट बटोरने की कोशिश पर हताशा जाहिर करते हुए कहा कि, यदि आवश्यकता पड़ती है, तो वह पुराने 'मित्र' और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से फिर से बात करेंगी। सेन ने कहा, इमरान मेरे दोस्त हैं, लेकिन इस समय जिस प्रकार की विभाजनकरी राजनीति देश के अंदर चल रही है, वह बहुत खतरनाक है।
अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
यह पूछे जाने पर कि दोनों देशों के बीच शत्रुतापूर्ण माहौल को देखते हुए भी क्या वह पुन: उनसे बात करेंगी, तो सेन ने कहा, क्यों नहीं? आखिरकार, वह मित्र हैं। मुन मुन सेन से यह पूछे जाने पर कि यदि सरकार उनसे वार्ताकार की भूमिका निभाने को कहती हैं, तो क्या वह ऐसा करेंगी, उन्होंने कहा, नहीं, मैं स्वयं उनसे बात करने कभी नहीं जाऊंगी। मुझे यकीन है कि मुझे ऐसा करने के लिए कभी नहीं कहा जाएगा। कई अन्य योग्य नेता हैं। ममता बनर्जी योग्य नेता हैं और वह इमरान के साथ मेरी मित्रता का कभी गलत फायदा नहीं उठाएंगी।
मुनमुन सेन ने कहा कि, इमरान के कोलकाता में कई मित्र हैं, मेरे पति भी उनके दोस्त हैं। मैं उनकी अकेली दोस्त नहीं हूं। बता दें कि, इमरान खान और सेन के बीच दोस्ती 80 और 90 के दशक में थी, जब वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कैप्टन थे। उनकी दोस्ती अक्सर समाचार पत्रों, गॉसिप पत्रिकाओं और टैब्लॉइड के लिए नियमित रूप से छपती थी।












Click it and Unblock the Notifications