'मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय न भेजें'...स्विगी के कस्टमर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा,बोलीं-ब्लैकलिस्ट करो
नई दिल्ली, 02 सितंबर: हैदराबाद में स्विगी पर ऑर्डर के बाद कस्टमर द्वारा डिलीवरी के लिए मुस्लिम शख्स ना भेजने की निर्देश देने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। महुआ मोइत्रा ने कंपनी से ऐसे ग्राहकों का नाम सार्वजनिक करने का आग्रह किया। कस्टमर ब्लैकलिस्ट में डालकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

टीएमसी लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, 'घृणा और कट्टरता के नॉर्मलाइजेशन को देखकर दुख हो रहा है। जो छिपा हुआ व्यक्तिगत पूर्वाग्रह हुआ करता था, वह अब बहुसंख्यकवाद की सार्वजनिक उद्घोषणा बन रहा है।' महुआ ने आगे लिखा, 'स्विगी प्लीज आप कस्टमर को ब्लैकलिस्ट कीजिए, उसका नाम सार्वजनिक कीजिए और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराइए। यह पूरी तरह से अवैध है।'
कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने भी इस घटना की निंदा की। कांग्रेस सांसद ने स्विगी से जिम्मेदारी लेने को कहा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा, "प्लेटफॉर्म कंपनियों को इस तरह के मामलो पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि, गिग वर्कर्स धर्म के नाम पर इस तरह की कट्टरता का सामना करते हैं। कंपनियों को अपने वर्कर्स के अधिकारों की रक्षा करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।
कस्टमर की स्विगी से की गई पर्सनल रिक्वेट को तेलंगाना स्टेट टैक्सी ऐंड ड्राइवर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन शैक सलालुद्दीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कस्टमर का नाम और डीटेल छिपा दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'हम डिलीविरी वर्कर यहां सभी को खाना पहुंचाने के लिए हैं, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई हो या सिख।'
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि स्विगी आप सीधे उस ग्राहक को ब्लॉक कर सकते हैं। इस मुद्दे पर ज्यादा चर्चा करने की जरूरत नहीं है। एक और यूजर ने रिएक्शन दिया कि मैं आपसे इस आदमी को ब्लैकलिस्ट करने का अनुरोध करूंगा, जो हमारे मुस्लिम भाइयों के खिलाफ नफरत फैला रहा है।












Click it and Unblock the Notifications