'सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं', महुआ मोइत्रा ने शेयर किया BBC की डॉक्यूमेंट्री का पार्ट-2

पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर पूरे देश में बैन है। हालांकि, कई यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को प्रसारित भी किया गया है। वहीं, अब महुआ मोइत्रा ने वीडियो का दूसरा पार्ट ट्वीट किया है।

moitra

2002 के गुजरात दंगों और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के एपिसोड 1 का लिंक साझा करने के कुछ दिनों बाद तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को डॉक्यूमेंट्री के एपिसोड 2 का लिंक ट्वीट किया है। सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब को "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" नामक डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। वहीं, विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को "प्रचार का टुकड़ा" कह कर खारिज कर दिया है। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि डॉक्यूमेंट्री में निष्पक्षता का अभाव है। साथ ही यह एक औपनिवेशिक मानसिकता को भी दर्शाता है।

मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा "यहां एपिसोड 2 है। जब वे इसे हटा देंगे तो एक और लिंक पोस्ट करेंगे।''पिछले हफ्ते, मोइत्रा और एक अन्य टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने डॉक्यूमेंट्री का लिंक साझा किया और "सेंसरशिप" के खिलाफ लड़ने की कसम खाई। ओ'ब्रायन उन विपक्षी नेताओं में शामिल थे, जिनके डॉक्यूमेंट्री पर किए गए ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया था। रविवार को दोनों सांसदों ने सरकार के निर्देश पर "ब्लॉक" किए गए ट्विटर लिंक की एक सूची भी साझा की।

Recommended Video

    PM Modi पर बनी BBC Documentary को ब्लॉक करने पर Rahul Gandhi ने क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    मोइत्रा ने अपने ट्वीट लिखा, "@BBC रिपोर्ट साझा करने के लिए सरकार की तरफ से नागरिकों के ट्विटर लिंक ब्लॉक कर दिए गए। @derekobrienmp और @pbhushan1 के अलावा मेरा लिंक अभी भी चालू है।" फायरब्रांड टीएमसी सांसद ने कहा कि वह "सेंसरशिप" स्वीकार नहीं करेंगी। सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।

    मोइत्रा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर डॉक्यूमेंट्री का लिंक पोस्ट करते हुए कहा - "क्षमा करें, सेंसरशिप स्वीकार करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए नहीं चुनी गईं। यहां लिंक दिया गया है। जब तक आप इसे देख सकते हैं देखें।"

    इससे पहले मोइत्रा ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा था, "सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर है कि भारत में कोई भी बीबीसी का शो न देख सके। शर्म की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सम्राट और दरबारी इतने असुरक्षित हैं।"

    वहीं, ओ'ब्रायन ने शनिवार को आरोप लगाया था, ट्विटर ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के मेरे ट्वीट को हटा दिया है। इसे लाखों बार देखा गया था।एक घंटे की बीबीसी डॉक्यूमेंट्री से पता चलता है कि पीएम अल्पसंख्यकों से कैसे नफरत करते हैं।" हालांकि, रविवार को उन्होंने कहा कि लिंक साझा करने वाला उनका एक ट्वीट अभी भी बना हुआ है और इसे साझा किया।

    इधर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की आलोचना करते हुए कहा है कि भारत की छवि को "दुर्भावनापूर्ण अभियानों" से बदनाम नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें कि पीएम की डॉक्यूमेंट्री को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मंगलवार को केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोला था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि दमनकारी नीतियों से सच सामने आने से नहीं रुकेगा।

    ये भी पढ़ें- PM मोदी ने राष्ट्रपति अल-सिसी से की मुलाकात, कहा- भारत और मिस्र के बीच 4,000 साल पुराना रिश्ता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+