नारदा केस: TMC सांसद काकोली घोष ने पैसे लेने की बात कबूली, 'मैंने चंदा लिया था'
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने शुक्रवार को कबूल किया कि मैं स्वीकार करती हूं कि मैंने नारदा न्यूज पोर्टल के प्रमुख मैथ्यू सैमुअल से पैसे लिए थे। गौरतलब है कि वो नारदा स्टिंग ऑपरेशन में आरोपी हैं। टीएमसी सांसद ने कहा कि उन्होंने दान के रूप में ये पैसा लिया है। उनके पास इसकी रसीदें भी हैं। मैंने चुनाव के लिए ये पैसा लिया था और इसे चुनाव आयोग के सामने घोषित भी किया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के 2016 विधानसभा चुनाव से पहले न्यूज पोर्टल नारदा ने स्टिंग का वीडियो जारी किया था। इस स्टिंग में टीएमसी सांसद काकोली घोष समेत टीएमसी के 13 नेता रिश्वत लेते हुए नजर आ रहे थे। कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने साल 2017 में आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीबीआई इस मामले में सीबीआई काकोली घोष की आवाज के नमूने का परीक्षण कर चुकी है। सीबीआई ने न 10 नेताओं और मंत्रियों को परीक्षण के लिए बुलाया था, उनमें वो भी शामिल थीं। उनके अलावा इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम, सुवेंदु अधिकारी, शोभन चटर्जी, सुब्रत मुखर्जी, पूर्व मंत्री मदन मित्रा, विधायक इकबाल अहमद और आईपीएस अधिकारी सैयद मुस्तफा हुसैन मिर्जा को भी आरोपी बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications