शपथ लेने के कुछ वक्त बाद ही नुसरत जहां ने शेयर की पति संग रोमांटिक तस्वीरें, आप भी देखिए

नई दिल्ली। इन दिनों टीएमएसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां के ही चर्चे चारों ओर हैं, शादी की वजह से लोकसभा में देर से शपथ लेने वाली नुसरत इस वक्त सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं, शपथ लेने के कुछ घंटे के बाद ही नुसरत ने अपने पति निखिल जैन के साथ शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है, जिसमें एक तस्वीर की चर्चा जोरों पर हैं, जिसमें वो अपने पति संग रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

लाल रंग की साड़ी में पति संग रोमांटिक हुईं नुसरत जहां

लाल रंग की साड़ी में पति संग रोमांटिक हुईं नुसरत जहां

अपनी रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते हुए नुसरत ने बहुत ही लविंग कैप्शन भी दिया है, नुसरत ने लिखा है कि यह बहुत अच्छा होता है कि आप जिसे प्यार करते हैं उसे जिंदगी भर परेशान कर सकते हैं। निखिल जैन मैं तुम्हें तब से देख रही हूं जब से मैंने पहली लव स्टोरी सुनी थी। अब मुझे एहसास हुआ कि तुम हमेशा से मेरे दिल में थे।

वीडियो में नुसरत ने सभी का शुक्रिया अदा किया

वीडियो में नुसरत ने सभी का शुक्रिया अदा किया

जबकि शेयर किए गए वीडियो में नुसरत ने सभी का शुक्रिया अदा किया।आपको बता दें कि नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून को इस्तांबुल में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसके दो दिन बाद यानी 21 जून को दोनों ने क्रिश्चियन तरीक से भी ब्याह रचाया था।

एक अप्सरा जैसी लग रही हैं नुसरत...

तस्वीरों में नुसरत किसी अप्सरा से कम नजर नहीं आ रही हैं, निखिल ने सुर्ख लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है तो वहीं निखिल भी डैशिंग लुक में दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने भी हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी पहने हुए हैं, तस्वीरों में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए और खुश नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री से सांसद बनीं हैं नुसरत जहां

वैसे आपको बता दें कि नुसरत, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं और लोकसभा चुनाव 2019 से ही उन्होंने राजनीति में डेब्यू किया है। नुसरत अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया करती हैं, उनकी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग (1.3 मिलियन) है।

बसीरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं नुसरत

लोकसभा चुनाव 2019 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी से बसीरहाट लोकसभा सीट पर चुनाव जीत कर सांसद बनी नुसरत जहां ने संसद भवन के बाहर से अपनी तस्वीर साझा की थी।उन्होंने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। नुसरत ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी। इस फिल्म में नुसरत के काम की काफी सरहाना भी हुई थी। नुसरत जहां ने 'बोलो दुर्गा माई की', 'हर हर ब्‍योमकेश', 'जमाई 420' जैसी फिल्‍मों में काम किया है। नुसरत के पति कोलकाता के जाने-माने कारोबारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+