Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कट्टरपंथियों के निशाने पर रहने वाली सांसद नुसरत जहां ने पति संग धूमधाम से मनाई दिवाली, Viral हुआ Video

कोलकाता। टीएमएसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां ने जब से शादी की है, तब से ही वो कट्टर पंथियों के निशाने पर हैं लेकिन चाहे उनके खिलाफ फतवा जारी हो या फिर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हों, उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, जिसका ताजा सबूत है उनकी बेबाकी से पूजा-पाठ करना और अपने पति के धर्म से जुड़ी हर प्रथा को निभाना। सिंदूर और मंगलसूत्र के लिए आलोचकों के निशाने पर आईं नुसरत ने कल पूरी परंपरा के साथ अपने पति निखिल जैन के साथ अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट की।

 नुसरत जहां ने पति संग धूमधाम से मनाई दिवाली

नुसरत जहां ने पति संग धूमधाम से मनाई दिवाली

नुसरत ने खुद सोशल मीडिया पर दिवाली का वीडियो शेयर किया है और लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं , इस वीडियों में उनके साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं। नुसरत वीडियो में काफी सुंदर दिख रही हैं, लोग उन्हें भी दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आलोचकों के निशाने पर रहती हैं नुसरत

आपको बता दें कि फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से शादी की है, तब से ही वो लोगों के निशाने पर हैं, दरअसल नुसरत मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की। नुसरत जब संसद में सांसद के तौर पर शपथ के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन रखा था। इसे लेकर भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन पर निशाना साधा था। सिंदूर लगाने को लेकर मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी किया था।

'मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं'

'मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं'

अपने खिलाफ फतवा जारी होने की खबरों पर नुसरत जहां ने कहा था, 'मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती जो निराधार हैं, मैं अपना धर्म जानती हूं, मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं। यह विश्वास की बात है। आपको इसे अपने दिल में महसूस करना होगा और दिमाग में नहीं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+