कोयला घोटाला: ED के सामने नहीं पेश हुईं अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा
नई दिल्ली, 22 मार्च। टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी कोयला घोटाला मामले में मंगलवार को ईडी के सामने पेश नहीं हुई। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। रुजिरा बनर्जी को ईडी ने मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके एक दिन पहले सोमवार को अभिषेक बनर्जी ईडी के सामने पेश हुए थे। दिल्ली हाईकोर्ट से बनर्जी दंपती को कोई राहत न मिलने के बाद ईडी ने दोनों को जांच के लिए बुलाया था।

जांज एजेंसी ने सोमवार को अभिषेक बनर्जी से सोमवार को दिल्ली में कोयला घोटाला मामले में 8 घंटे तक पूछताछ की थी। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि ईडी केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि एजेंसी को उनसे और उनकी पत्नी रुजिरा से दिल्ली की जगह कोलकाता में पूछताछ करनी चाहिए।
ये पहली बार नहीं है जब रुजिरा बनर्जी ईडी के बुलावे पर पेश नहीं हुई हैं। इसके पहले टीएमसी सांसद की पत्नी पिछले साल सितम्बर में एजेंसी के बुलावे पर नहीं पहुंची थीं। रुजिरा ने कहा था कि कोरोना काल में दिल्ली की यात्रा करना उनकी जान को संकट में डालना होगा।
31 अगस्त को केंद्रीय जांच एजेंसी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था मैं दो छोटे बच्चों की मां हूं और महामारी के दौरान अकेले दिल्ली की यात्रा करना मुझे और मेरे बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालेगा।
क्या है मामला?
कोयला घोटाला की अपनी जांच के दौरान कथित तौर पर ईडी ने पाया कि अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार के लिंक वाली दो कंपनियों - लीप्स एंड बाउंड प्राइवेट लिमिटेड और लीप्स एंड बाउंड मैनेजमेंट सर्विसेज एलएलपी ने आरोपी के माध्यम से एक निर्माण कंपनी से 4.37 करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि प्राप्त की।
अभिषेक बनर्जी के पिता अमित बनर्जी कथित तौर पर लीप्स एंड बाउंड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में से एक हैं। उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी कथित तौर पर उनके पिता के साथ लीप एंड बाउंड मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड की निदेशक हैं।
Recommended Video
अधिकारियों के मुताबिक दोनों कंपनियां "स्थानीय स्तर के सिंडिकेट मुद्दों" से बचाने के एवज में बिजनेसमैन से धन ले रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications