Navratri 2022: दुर्गा पूजा समारोह में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने लगाए ठुमके, देखें Video

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर। नवरात्रि के अवसर पर देश में जगह- जगह सजे दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा हो रही है। ऐसी में बंगाल में इस खास मौके पर मां के 9 रूपों की पूजा के लिए खास तैयारी है। एक दिन पहले पश्चिम बंगाल में महापंचमी समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया है। इस दौरान नादिया में इस समारोह में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा शामिल हुईं। उन्होंन इस मौके पर महिलाओं के साथ डांस कर मां दुर्गा के आने की खुशी जाहिर की।

Mahua Moitra

टीएमसी सांसद ने पश्चिम बंगाल के नादिया में दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले महापंचमी उत्सव का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें वो खुद डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को अन्य महिलाओं ने एक बंगाली लोक गीत पर नृत्य करते देखा जा सकता है। मोइत्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "नादिया में महापंचमी समारोह के खूबसूरत क्षण।"

वीडियो में, मोइत्रा को एक बंगाली लोक गीत 'सोहाग चंद बोदोनी धोनी नाचो तो देखी' पर कई अन्य महिलाओं के साथ महापंचमी समारोह के जुलूस के दौरान एक सड़क पर नृत्य करते देखा जा सकता है। गीत का मोटे तौर पर अर्थ है, "चंद्रमा की तरह चेहरे वाली हे सुंदर महिला मुझे दिखाओ कि तुम कैसे डांस करती हो।" मोइत्रा को इस गीत की धुन पर डांस के साथ इसे गाते भी देखा गया।

नवरात्रि में पांचवे दिन मां दुर्गा के भक्त देवी के पांचवें अवतार की पूजा करते हैं। इस मौके पर बंगाल में बड़े धूमधाम से महापंचमी उत्सव मनाया जाता है। ये दिन देवी स्कंदमाता को समर्पित होता है।

बता दें कि पिछले दिनों टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें उन्होंने देवी काली को मांस और मदिरा स्वीकार करने वाली देवी बताया था। उनके इस बयान के बाद उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी किनारा कर लिया था। पार्टी की ओर से साफ कहा गया कि इस तरह के बयान पार्टी लाइन से हटकर हैं और इसके लिए सांसद महुआ मोइत्रा खुद जिम्मेदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+