TMC विधायक को ED की टीम ने दौड़ाकर पकड़ा, रेड के बीच दीवार कूदकर भाग रहे थे, मोबाइल तालाब में फेंका

TMC MLA Jiban Krishna Saha ED Raid: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को ईडी ने मुर्शिदाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब रेड के लिए पहुंची ईडी टीम से बचने के लिए विधायक दीवार फांदकर खेतों में भागे। हालांकि, एजेंसी की टीम ने उनका पीछा कर उन्हें वहीं से पकड़ लिया। इस दौरान विधायक ने सबूत मिटाने के लिए अपना मोबाइल फोन तालाब में फेंक दिया, लेकिन ईडी ने उसे बरामद कर लिया।

TMC MLA Jiban Krishna Saha ED Raid

मोबाइल फोन घर के पास बने तालाब में फेंका

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब ईडी की टीम मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके घर पर छापेमारी के लिए पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही ईडी की टीम घर में दाखिल हुई, विधायक साहा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दीवार फांदकर भागने की कोशिश की। वे पास के खेतों की ओर भागे, लेकिन एजेंसी की टीम ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े जाने के समय उनके कपड़े और शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी।

रेड के दौरान साहा ने सबूत नष्ट करने का प्रयास भी किया। उन्होंने अपना मोबाइल फोन घर के पास बने तालाब में फेंक दिया, लेकिन ईडी की टीम ने तालाब से उनके दोनों फोन बरामद कर लिए। अब इन मोबाइल फोनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, जिससे घोटाले से जुड़े कई और राज खुलने की संभावना है।

विधायक जीवन कृष्ण साहा से लगातार पूछताछ जारी

ED की कार्रवाई का आधार बिरभूम जिले का एक शख्स बना, जिसने जांच एजेंसी को शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े कथित लेन-देन की अहम जानकारी दी थी। यही शख्स ईडी टीम के साथ तृणमूल कांग्रेस विधायक जीवन कृष्ण साहा के घर पर भी मौजूद रहा। इस सूत्र द्वारा दिए गए इनपुट के आधार पर ED ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की।

वहीं, विधायक जीवन कृष्ण साहा से लगातार पूछताछ की जा रही है और उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कोलकाता ले जाया जा रहा है। वहां उन्हें ED की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब साहा इस घोटाले के घेरे में आए हों। इससे पहले भी उन्हें और उनके परिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी उनकी पत्नी से भी सवाल-जवाब कर चुकी है।

ये भी पढ़ें पाखरो सफारी प्रकरण में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का दावा, सीबीआई और ED से मिली क्लीन चिट, जानिए पूरा मामला

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं विधायक

गौर करने वाली बात यह है कि अप्रैल 2023 में भी सीबीआई ने जीवन कृष्ण साहा को शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, एक महीने बाद यानी मई 2023 में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस पूरे मामले में सीबीआई आपराधिक साज़िश और गड़बड़ियों की जांच कर रही है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की तह तक पहुंचने में जुटा है।

ताज़ा गिरफ्तारी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए सिरे से भूचाल ला दिया है। BJP ने इसे 'भ्रष्टाचार की पुष्टि' बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर सीधा हमला बोल रहा है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस इसे केंद्र सरकार की राजनीतिक बदले की कार्रवाई और "साजिश" करार दे रही है।

ये भी पढ़ें MLA KC वीरेंद्र कितनी संपत्ति के हैं मालिक? ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होते ही ED रेड में 12 करोड़ कैश घर से मिले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+