MLA KC वीरेंद्र कितनी संपत्ति के हैं मालिक? ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होते ही ED रेड में 12 करोड़ कैश घर से मिले

MLA KC Veerendra Net worth: ऑनलाइन गेमिंग पर कानून बनने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग रैकेट के खिलाफ शिकंजा कसते हुए कर्नाटक के चित्रदुर्ग से विधायक केसी वीरेंद्र को गंगटोक से गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस के विधायक के.सी. वीरेंद्र 'पप्पी' को अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत कार्रवाई की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह जानकारी दी।

MLA KC Veerendra Net worth

ईडी ने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर 12 करोड़ रुपये नकद (लगभग एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा सहित), 6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलोग्राम चांदी और चार वाहन जब्त किए हैं। हालांकि, एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन सी सामग्री कहां से जब्त की गई। आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

ट्रांजिट रिमांड पर भेजे गए केसी वीरेंद्र

गौरतलब है कि चित्रादुर्गा से 50 वर्षीय विधायक को शुक्रवार को सिक्किम की राजधानी गंगटोक में एक नामित मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उन्हें बेंगलुरु की संबंधित अदालत में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की गई। ईडी का बेंगलुरु ज़ोन इस मामले की जांच कर रहा है।

ईडी की जांच में हुई ये बड़ा खुलासा

ईडी की जांच से पता चला है कि विधायक वीरेंद्र और उनके भाई कथित तौर पर ऑनलाइन बेटिंग साइट्स King567 और Raja567 का संचालन कर रहे थे। दुबई स्थित कंपनियों के माध्यम से पैसे का लेन-देन किया जा रहा था और अवैध कमाई को वैध दिखाने का प्रयास किया जा रहा था।

कैसीनो लीज लेने के लिए बिजनेस ट्रिप पर गए थे ईडी ने धर-दबोचा

एजेंसी के अनुसार, विधायक अपने सहयोगियों के साथ एक कैसीनो लीज पर लेने के लिए बिजनेस ट्रिप पर गंगटोक गए थे। ईडी ने बताया, "वीरेंद्र के भाई के.सी. नागराज और उनके बेटे पृथ्वी एन. राज के ठिकानों से संपत्ति से जुड़े कई दस्तावेज़ भी जब्त किए गए।"

PMLA, 2002 के तहत की गई कार्रवाई

जांच एजेंसी के अनुसार, ये सारी बरामदगी PMLA, 2002 के तहत की गई कार्रवाई का हिस्सा है और अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ/सट्टा मामले से संबंधित है। ईडी ने बताया उनके एक अन्य सहयोगी, भाई के.सी. थिप्पेस्वामी, दुबई से ऑनलाइन गेमिंग का संचालन संभाल रहे हैं।" ईडी इस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क और उससे जुड़े व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है।

कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

50 वर्षीय विधायक के.सी. वीरेंद्र 'पप्पी' के चुनावी हलफनामे के अनुसार वो कुल ₹ 1,34,89,42,076 की कुल संपत्ति के मालिक हैं। माई नेता के वेबसाइट के अनुसार केसी वीरेंद्र लगभक 134 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और उनके ऊपर लगभग 19 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।

कितने पढ़े लिखे हैं केसी वीरेंद्र, कहां से करते हैं कमाई?

कुवेम्पु विश्वविद्यालय, एचपीपीसी महाविद्यालय, चल्लकेरे से 1998-99 में बी.कॉम. की डिग्री हासिल की है। केसी वीरेंद्र के प्रोफाइल के अनुसार वो एक कृ‍षक और बिनजेसमैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+