त्रिपुरा में पुलिस के कथित अत्याचार को लेकर टीएमसी सांसदों का दिल्ली में आज से धरना, अमित शाह से मांगा समय

नई दिल्ली, 22 नवंबर। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरने के लिए टीएमसी ने एक रणनीति तैयार की है। दरअसल, टीएमसी के 15 से ज्यादा सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार रात को दिल्ली पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में ये सभी सांसद धरने पर बैठेंगे। टीएमसी सांसदों ने आज सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का भी समय मांगा है।

TMC

टीएमसी सांसदों ने अमित शाह से मांगा समय

आपको बता दें कि टीएमसी का ये धरना त्रिपुरा में कथित तौर पर पुलिस की बर्बरता को लेकर होगा। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि त्रिपुरा में टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर क्रूर हमले किए जा रहे हैं। झूठे आरोप में गिरफ्तारियां हो रही हैं, कृपया गृहमंत्री जी हमें मिलने का समय दीजिए।

आपको बता दें कि टीएमसी सांसदों का ये प्रतिनिधिमंडल सायोनी घोष की गिरफ्तारी के खिलाफ होने जा रहा है। त्रिपुरा पुलिस ने टीएमसी यूथ विंग की प्रमुख सायोनी घोष को गिरफ्तार कर लिया था। मीडिया से बात करते हुए टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा है, ''तृणमूल कांग्रेस के करीब 10-12 सांसद यहां पहुंचे हैं। हम पार्टी कार्यालय में मिलेंगे और सायोनी घोष की गिरफ्तारी के खिलाफ धरने पर बैठेगा।।"

आपको बता दें कि टीएमसी और बीजेपी के बीच अगरतला नगर निगम और 12 अन्य नगर निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर तनाव बढ़ रहा है। ये चुनाव 25 नवंबर को होगा। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद त्रिपुरा और गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वर्तमान में इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। टीएमसी के कई बड़े नेता और सांसद त्रिपुरा और गोवा में पिछले कई महीनों से पार्टी का प्रचार इन राज्यों में कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+