ममता बनर्जी को एक और झटका: TMC विधायक के साथ 12 पार्षद भाजपा में शामिल
कोलकाता। लोकसभा चुनाव के दौरान से ही पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तनाव जारी है। लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद भी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और हिंसा जारी है। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की तरफ से पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के 12 पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। टीएमसी विधायक विश्वजीत दास के साथ-साथ टीएमसी के 12 पार्षदों और कांग्रेस प्रवक्ता प्रसंजीत घोष भी भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले पश्चिम बंगाल के नौपारा के विधायक सुनील सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सोमवार को सुनील सिंह ने भाजपा का हाथ थाम लिया, उनके साथ 11 अन्य पार्षदों और कांग्रेस ने भी भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय भी मौजूद थे। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से टीएमसी के विधाय कों, नेताओं और पार्षदों का भाजपा में शामिल होने का दौर जारी है। टीएमसी के दो विधायकों और मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय सहित 50 पार्षद भाजपा में शमिल हुए थे।उसके बाद इसी महीने टीएमसी विधायक मुनीरुल इस्लाम के अलावा वरिष्ठ नेता गदाधर हाजरा और निमई दास ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications