किसान बिल के समर्थन में रैली निकाल रहे थे BJP कार्यकर्ता, TMC वर्कर्स ने दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा, वायरल हुआ वीडियो
किसान बिल के समर्थन में रैली निकाल रहे थे BJP कार्यकर्ता, TMC वर्कर्स ने दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा, वायरल हुआ वीडियो
पश्चिम बंगाल: किसान बिल (Farm Bill) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार (3 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के 24 परगना जिले में एक रैली निकाली थी। इस रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी वर्कर्स को दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा है। कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं को बहुत गंभीर चोट आई हैं। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इस पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल भाजपा राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने ट्वीट कर तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की है।
Recommended Video

असल में बीजेपी की रैली जैसे ही दक्षिण 24 परना जिले के नोदाखली गांव में पहुंची वैसे ही वहां पर टीएमसी कार्यकर्ता पहुंत गए। टीएमसी कार्यकर्ता ने पहले तो बीजेपी को रैली करने से रोका। लेकिन बीजेपी ने रैली नहीं रोकी, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल भाजपा राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने कहा है, टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला किया है। बम और गोलियां चलाई गईं, कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई, दुकानों को लूटा गया। महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। बताइए कहां है लोकतंत्र?
दिलीप घोष ने अपने ट्वीट के साथ एक कार्यकर्ता का वीडियो भी शेयर किया है, जिसके सिर पर चोट लगी है और वह टीएमसी वर्कर्स द्वारा किए गए हमलों के बारे में बात कर रह है।
केंद्र सरकार की ओर से संसद में पास कराए गए कृषि बिल का विरोध देश के कई हिस्सों में हो रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस बिल के खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications