तिरुपति मंदिर में दान में आए 4 करोड़ के पुराने नोट, भगवान से भी छल
तिरुपति मंदिर की हुंडी में पिछले दो महीने में 4 करोड़ रुपए का दान बंद हुए 500-1000 के नोट के तौर पर आया है।
तिरुपति। देश के सबसे पैसे वाले मंदिर यानी कि तिरुपति बालाजी मंदिर श्राइन बोर्ड के लोग काफी परेशान और असमंजस की स्थिति में हैं क्योंकि पिछले दो महीने के अंदर इस मंदिर में जो करोड़ों का दान हुआ है, वो सभी दान 500-1000 के पुराने नोटों में हुआ है जो कि अब बंद हो चुका है।
जिसके कारण मंदिर का मैनजमेंट काफी हैरान है और इसलिए उसने इस सिलसिले में भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को खत लिखा है कि वो अब क्या कदम उठाए?
धनराशि दान पेटिका में 30 दिसंबर के बाद आयी
आपको बता दें कि ये धनराशि दान पेटिका में 30 दिसंबर के बाद आयी है, जबकि इस डेट के बाद बैंक ने पुराने नोट लेने से मना कर दिया है। इस बारे में मीडिया को जानकारी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डी. संबाशिवा राव ने दी। देखते हैं इस मामले में भारत सरकार और आरबीआई क्या कदम उठाती है?

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में
तिरुपति वेन्कटेशवर मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दर्शनार्थी यहां आते हैं।

तिरुमला की पहाड़ियों पर
समुद्र तल से 3200 फीट ऊंचाई पर स्थिम तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वैंकटेश्वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। कई शताब्दी पूर्व बना यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला और शिल्प कला का अदभूत उदाहरण हैं।

त्रिवेंगदम कहा गया
तमिल के शुरुआती साहित्य में से एक संगम साहित्य में तिरुपति को त्रिवेंगदम कहा गया है। कहा जाता है कि चोल, होयसल और विजयनगर के राजाओं का आर्थिक रूप से इस मंदिर के निर्माण में खास योगदान था।

प्रभु वेंकटेश्वर
यह मंदिर प्रभु वेंकटेश्वर का है, जिन्हें बालाजी यानी कि भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि प्रभु विष्णु ने कुछ समय के लिए स्वामी पुष्करणी नामक तालाब के किनारे निवास किया था। यह तालाब तिरुमाला के पास स्थित है।

सात फनों के आधार पर बनीं 'सप्तगिरि'
तिरुमाला- तिरुपति के चारों ओर स्थित पहाड़ियां, शेषनाग के सात फनों के आधार पर बनीं 'सप्तगिरि' कहलाती हैं। श्री वेंकटेश्वरैया का यह मंदिर सप्तगिरि की सातवीं पहाड़ी पर स्थित है, जो वेंकटाद्री नाम से प्रसिद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications