अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया! तिरूपति में भगदड़ और 6 मौतों के लिए किसे अरेस्ट किया? लोग कर रहे सवाल
Tirupati Stampede: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। तिरुपति मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए लगी लाइन में भगदड़ मच गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद एक बार फिर टीडीपी ट्रस्ट (Tirumala Tirupati Devasthanams) लोगों के निशाने पर आ चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इस हादसे को लेकर बहस छिड़ गई है और लोग टीडीपी ट्रस्ट से सवाल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सची एसए नाम की यूजर ने सवाल किया है कि पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के समय थिएटर में हुई भगदड़ मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया तो तिरूपति मंदिर में भगदड़ और 6 मौतों के लिए किसे गिरफ्तार किया जा रहा है? टीटीडी ट्रस्ट? उन्होंने सवाल किया क्या जब भगदड़ हुई तब टीटीडी ट्रस्ट अनुपस्थित था?
इसके साथ ही यूजर्स ये आरोप लगा रहे हैं कि जब भी धार्मिक आयोजनों में भगदड़ होती है तो जवाबदेही नहीं ली जाती है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा इस हादसे का भगवान खुद फैसला लेगा।
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें वैकुंठ एकादशी से 10 दिनों तक चलने वाले विशेष दर्शन कार्यक्रम 'बैकुंठ द्वार सर्वदर्शनम' के टोकन बांटने के लिए 8 स्थानों पर काउंटर बनाए गए थे। गुरुवार से टोकन बंटना शुरू होना था लेकिन बुधवार को ही हजारों लोग लाइन लगाकर लोग खड़े हो गए। ये भगदड़ एमजीएम स्कूल काउंटर पर मची जहां पर एक महिला समेत 6 की मौत हो गई।
टीडीपी ट्रस्ट (Tirumala Tirupati Devasthanams) ने दो दिन पहले ये सूचना दी थी कि 9 जनवरी को गुरुवार 9 बजे से टोकन बांटे जाएंगे। लेकिन घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया टिकट खरीद के लिए सही व्यवस्था नहीं थी। जैसे ही पुलिस ने गेट खोला पूरी भीड़ टूट पड़ी और एक दूसरे पर लोग गिरने लगे। जिसमें कुछ महिलाओं की सांस लेना मुश्किल हो गया और उन्होंने वहीं घटना स्थल पर दम तोड़ दिया।
They arrested Allu Arjun for movie theatre stampede! Who is getting arrested for Tirupati temple stampede & 6 deaths? TTD Trust?
— Suchi SA (@suchi_a) January 9, 2025












Click it and Unblock the Notifications