Ayodhya के बाद केंद्र का एक और तोहफा, Tiruchirappalli Airport के टर्मिनल भवन का उद्घाटन, जानिए क्या है खास
Tiruchirappalli Airport: अयोध्या एयरपोर्ट के बाद केंद्र सरकार देश को एक और बड़ी सौगात देने वाले हैं। सोमवार (02 जनवरी) पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसमें कोलम कला से लेकर श्रीरंगम मंदिर के रंगों और अन्य थीम वाली कलाकृतियों को दर्शाया जाएगा, जो अपने गतिशील बाहरी पहलू और शानदार आंतरिक सज्जा के माध्यम से भारत का शेष विश्व से संबंध दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नया टर्मिनल यात्री सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं और सुविधाओं की मेजबानी करता है।

प्रधानमंत्री तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 2 जनवरी 2024 को सुबह करीब 10:30 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे। नए साल में पीएम मोदी का ये पहला दक्षिण भारत का दौरा होगा। पीएम को कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री 2 जनवरी 2024 को सुबह करीब 10:30 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे। तिरुचिरापल्ली में पीएम विमानन, रेल, सड़क, तेल और गैस, शिपिंग और उच्चतर शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 19,850 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे।
हाईटेक और अत्याधुनिक है एयरपोर्ट टर्मिनल
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "नया टर्मिनल यात्री सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं और सुविधाएं उपलब्ध हैं। नए टर्मिनल भवन को 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि दो-स्तरीय नए अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भवन में सालाना 44 लाख से अधिक यात्रियों और व्यस्त समय के दौरान लगभग 3500 यात्रियों को सेवा देने की क्षमता है।
एयरपोर्ट टर्मिनल में क्या है खास
तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए टर्मिनल भवन में 60 चेक-इन काउंटर, 5 बैगेज कैरोसेल, 60 आगमन आव्रजन काउंटर और 44 प्रस्थान प्रवासन काउंटर हैं। हवाई यातायात के दबाव की दृष्टि से तमिलनाडु में चेन्नई के बाद दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।












Click it and Unblock the Notifications