दिल्ली में गठबंधन पर बोले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस को मना-मनाकर थक गए

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के खिलाफ सभी प्रमुख विपक्षी दल एक महागठबंधन तैयार करने की कवायद में जुटे हैं। दिल्ली में भी इसी तरह के गठबंधन की कवायद अरविंद केजरीवाल करते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच चांदनी चौक में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस-आप गठबंधन की संभावनाओं पर बड़ा बयान दिया है।

'दिल्ली में गठबंधन के लिए कांग्रेस को मना-मनाकर थक गए'

'दिल्ली में गठबंधन के लिए कांग्रेस को मना-मनाकर थक गए'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के हर उम्मीदवार के खिलाफ केवल 1 प्रत्याशी होना चाहिए, वोटों का बंटवारा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में गठबंधन के लिए कांग्रेस को मना-मनाकर वे थक गए हैं लेकिन कांग्रेस समझने को तैयार नहीं है। केजरीवाल ने दावा किया कि अगर आज कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो जाता है, तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटें हार जाएगी।

कांग्रेस दिल्ली और यूपी में बीजेपी को जिताना चाहती है- केजरीवाल

कांग्रेस दिल्ली और यूपी में बीजेपी को जिताना चाहती है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने आप के साथ गठबंधन नहीं किया। कांग्रेस दिल्ली और यूपी में बीजेपी को जिताना चाहती है। केजरीवाल ने कहा कि अगर उनको भरोसा हो जाए कि कांग्रेस दिल्ली में बीजेपी को हरा देगी वे सातों सीटें छोड़ देंगे। इसके पहले भी उन्होंने कहा था कि दिल्ली में गठबंधन की संभावना को कांग्रेस ने लगभग खारिज कर दिया है।

AAP ने पहले भी थी कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश

AAP ने पहले भी थी कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश

अरविंद केजरीवाल का ये बयान विपक्षी दलों की बैठक के बाद आया था जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे। उस वक्त दिल्ली के सीएम ने कहा था कि उनके मन में देश को लेकर बहुत ज्यादा चिंता है, इसलिए वे लालायित हैं लेकिन कांग्रेस ने लगभग मना कर दिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिशें पहले भी की गई हैं। अरविंद केजरीवाल ने कई मौकों पर कहा है कि बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों को एक मंच पर आना होगा। जबकि कांग्रेस का कहना है कि पार्टी दिल्ली में अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+