पुणे में चलती कार का टायर फटने से गई 3 की जान, 6 गंभीर
कार का टायर फटने की वजह से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और दूसरी कार से जा टकराया।
Recommended Video

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना सुबह घटी जब दो कारों के बीच जोरदार टक्कर में ये सभी लोग मारे गए और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सुबह 8.30 के दौरान घटी। कार का टायर फटने की वजह से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और दूसरी कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुंबई से पुणे की ओर तेज रफ्तार से इनोवा कार (एमएच 04 सीजे 0423) का पीछे का टायर फटने से ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा, तभी सामने से आ रही रिट्स कार (एमएच 12 एफपी 1185) से जाकर टकराई।
खालापुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर काफी ट्रैफिक जमा हो गया था। 6 घायल लोगों को पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।












Click it and Unblock the Notifications