त्रिपुरा: टिपरा मोथा पार्टी प्रमुख प्रद्योत किशोर ने राजनीति से संन्यास की खबरों का किया खंडन
टिपरा मोथा पार्टी प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देब बर्मा ने वीडियो जारी किया जिसमें उनके राजनीति से संन्यास लेने की बात कही जा रही थी, जिसका उन्होंने खंडन किया है।
त्रिपुरा में शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रद्योत किशोर माणिक्य देब बर्मा ने राजनीति से संन्यास लेने की खबर पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि मै राजनीति में शामिल नहीं होऊंगा। मै अपने लोगों के लिए और अधिक करना चाहता हू्ं।
उनके वायरल वीडियो के बाद ये स्पष्टीकरण जारी हुआ जिसमें प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबरमा ने यह नहीं कहा है कि वह राजनीति छोड़ रहे हैं। देबबर्मा ने कहा कि मैं राजनीति में शामिल नहीं होऊंगा...मैं अपने लोगों के लिए और अधिक करना चाहता हूं और इसे हासिल करने के बाद ही मैं सार्वजनिक जीवन से बाहर निकलूंगा। सांसद या मंत्री बनने से कुछ हासिल नहीं होता है। हम टिपरा समाज को विशेष रूप से दिल्ली के लिए एक स्वर में बोलने की जरूरत है। मैंने यह किया है और बहुत त्याग किया है। हमारे समाज में अहंकार और ईर्ष्या एक बड़ी समस्या है। अब मैं आपसे अपील करता हूं कि कृपया कुछ महीनों के लिए अपने अहंकार को अलग रखें और हमारे आंदोलन का समर्थन करें।

शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले टिपरा मोथा पार्टी के अध्यक्ष प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा का जन्म 4 जुलाई 1978 को हुआ। उनके पिता किरीट बिक्रम किशोर देब बर्मा और उनकी मां बिभू कुमारी है। दिल्ली में बचपन गुजारने वाले प्रद्योत माणिक्य देब बर्मा अभी अगरतला में रहते हैं। साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कांग्रेस पार्टी से की। 25 फरवरी 2019 को वे त्रिपुरा कांग्रेस के चेयरमैन बनाए गए। एनआरसी मुद्दे के कारण उन्होंने इस पद से इस्तीफा देकर राजनीति से ब्रेक ले लिया था।
इसके बाद 5 फरवरी 2021 को प्रद्योत माणिक्य के पिता ने TIPRA नाम के एक सामाजिक संगठन को राजनैतिक पार्टी में तब्दील कर दिया। सथ ही 2021 का TTAADC लड़ने का ऐलान किया। आज ये दल टिपरा या टिपरा मोथा के नाम से जाना जाता है।
बता दें कि प्रद्योत माणिक्य के पिता किरीट बिक्रम ने लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति की। साथ ही वे 3 बार सांसद रहे। साथ ही प्रद्योत माणिक्य की मां बिभू कुमारी देवी 2 बार कांग्रेस विधायक और त्रिपुरा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
