रिश्वत मामले में आरोपी हैं टीना डाबी के होने वाले पति IAS प्रदीप गावंडे, जानें क्या है मामला?
रिश्वत मामले में आरोपी हैं टीना डाबी के होने वाले पति IAS प्रदीप गावंडे, जानें क्या है मामला?
जयपुर, 29 मार्च: राजस्थान की यूपीएससी 2016 परीक्षा टॉपर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (IAS) टीना डाबी फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। टीना डाबी ने सोमवार (28 मार्च) को जानकारी दी है कि उन्होंने आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे से सगाई कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक 22 अप्रैल 2022 को टीना और प्रदीप गावंडे दोनों जयपुर के किसी प्राइवेट होटल में शादी करने वाले हैं। हालांकि टीना या प्रदीप में से किसी ने भी शादी की तारीखों के बारे में खुलासा नहीं किया है। प्रदीप और टीना फिलहाल दोनों राजस्थान के जयपुर में पोस्टेड हैं। प्रदीप और टीना दोनों की ये दूसरी शादी है। जैसे ही ये खबर सामने आई कि आईएएस अफसर टीना डाबी प्रदीप गावंडे से सगाई कर ली है, सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हुई, अब हर कोई प्रदीप गावंडे के बारे में जानना चाहता है। प्रदीप गावंडे पर राजस्थान के एक रिश्वत मामले का भी केस चल रहा है। आइए जानें क्या है पूरा मामला?

रिश्वत मामले में आरोपी हैं प्रदीप गावंडे
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) भ्रष्टाचार मामले में प्रदीप गावंडे आरोपी हैं और उनके खिलाफ इस मामले में फिलहाल जांच भी चल रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक बी एल सोनी ने टीओआई से बात करते हुए कहा था, ''आरएसएलडीसी भ्रष्टाचार मामले में नीरज के पवन और प्रदीप गावंडे दोनों का नाम हमारी प्राथमिकी में है। उनके खिलाफ जांच लंबित है।''

प्रदीप गावंडे का नाम रिश्नत केस में कब आया?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदीप गवांडे जब आरएसएलडीसी में एमडी थे, तब उनका नाम इस रिश्नत केस में आया था। एसीबी ने इस मामले में आईएएस नीरज के पवन के साथ-साथ प्रदीप गवांडे पर भी केस दर्ज किया था। इस मामले पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रदीप गवांडे से सितंबर 2021 में 2 घंटे की पूछताछ भी थी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक बी एल सोनी के निर्देश पर ही आईएएस नीरज के पवन और प्रदीप गवांडे समेत 9 लोगों के खिलाफ रिश्वत का केस दर्ज किया गया था।

प्रदीप गावंडे के खिलाफ FIR में क्या है आरोप?
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ओर से दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि अधिकारियों द्वारा पहले कौशल विकास योजनाएं चलाने वाले ट्रेनिंग सेंटर्स को ब्लैकलिस्ट किया जाता था और फिर उनसे अधिकारियों का ही एक दलाल ब्लैकलिस्ट से हटाने का सौदा होता था।

रिश्वत केस के बावजूद भी हुआ प्रदीप गावंडे का प्रमोशन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) रिश्वत मामले में नामित आईएएस अधिकारी नीरज पवन और प्रदीप के गावंडे को भी राज्य सरकार के तबादला एवं पदोन्नति आदेश का लाभ जनवरी 2022 की शुरुआत में मिला है।
आरएसएलडीसी के पूर्व अध्यक्ष पवन को बीकानेर के संभागीय आयुक्त के रूप में फील्ड पोस्टिंग मिली था, जबकि निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक प्रदीप गावंडे को आईएएस वेतन संरचना के वेतन मैट्रिक्स में स्तर 12 पर पदोन्नत किया गया था। पवन आयुक्त उपनिवेश विभाग, बीकानेर का पद भी संभालेंगे, जहां वह पहले से तैनात थे। प्रदीप गावंडे वर्तमान में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग जयपुर के निदेशक हैं।

टीना डाबी से 13 साल बड़े हैं प्रदीप गावंडे
बता दें कि प्रदीप गवांडे और टीना डाबी के बीच काफी ऐज गैप है। टीना डाबी से 13 साल प्रदीप बड़े हैं । टीना डाबी का जन्म 9 नंवबर 1993 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ है। वहीं प्रदीप गावडे़ का जन्म 9 दिसंबर1980 को महाराष्ट्र में हुआ है।

प्रदीप और टीना दोनों की ये दूसरी शादी है
बता दें कि प्रदीप और टीना दोनों की ये दूसरी शादी है। टीना डाबी ने 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी की थी। लेकिन दोनों ने 10 अगस्त 2021 को तलाक ले लिया था। अतहर खान कश्मीर के रहने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications