TIMES NOW-CVoter Poll: बिहार में NDA को बहुमत, नीतीश सीएम पद का सबसे लोकप्रिय चेहरा
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए टाइम्स नाउ-सी वोटर ने ओपिनियन पोल किया है। यह ओपिनिय पोल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मदतान से पहले किया गया है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर हुए ओपिनियन पोल में नीतीश कुमारकी अगुवाई वाला एनडीए सबसे आगे नजर आ रहा है। बिहार में एनडीए को 147 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं राजद+कांग्रेस के खाते में 87 सीटें आ सकती है। अन्य पार्टियों को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।

बिहार में एनडीए की सरकार: सर्वे
टाइम्स नाउ के पोल में मुख्यमंत्री के रूप में कौन पसंद है? टाइम्स नाउ-सी वोटर के ओपिनियन पोल के अनुसार, नीतीश कुमार सीएम पद के लिए अब भी सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। 29.5 प्रतिशत लोग नीतीश कुमार को सीएम देखना चाहते हैं, जबकि तेजस्वी यादव के पक्ष में 19.9 प्रतिशत लोगों ने समर्थन जताया है। सीएम पद के लिए चिराग पासवान 13.8 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं, जबकि सुशील मोदी 9.6 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

नीतीश कुमार सीएम पद के सबसे लोकप्रिय चेहरा
टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल में केवल 28.77 फीसदी लोग ही बिहार में नीतीश सरकार के कामकाज से खुश।। 29.2 फीसदी लोगों कुछ हद तक कामकाज से संतुष्ट दिखे, 41.22 फीसदी लोंगो ने नीतीश सरकार के काम से जताई नाराजगी। बिहार के 22 फीसदी लोगों ने कहा कि मौका मिलने पर वो अपना मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं। 11.72 फीसदी लोग मौका मिलने पर अपना विधायक बदलेंगे। राज्य सरकार बदलने के पक्ष में 11.10 फीसदी लोग, जबकि सरपंच बदलने के पक्ष में 2.9 फीसदी लोग।

बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा
बिहार के चुनाव में बेरोजगारी के 54.03 फीसदी लोगों ने सबसे बड़ा मुद्दा माना। भ्रष्टाचार को 5.11 फीसदी लोगों ने बड़ा मुद्दा माना। कोरोना के प्रभाव को 10.04 फीसदी लोगों ने मुद्दा माना। 19.87 फीसदी लोगों की नजर में अन्य मुद्दे। वहीं पीएम मोदी के कामकाज से बिहार के 51.6 फीसदी लोग खुश। 18.4 फीसदी लोगों ने पीएम के कामकाज को औसत माना। 30 फीसदी लोगों की नजर में पीएम मोदी का कामकाज सही नहीं। बिहार को कौन सा गठबंधन अच्छे से चला सकता है, इसपर 31.33 फीसदी ने एनडीए के प्रति समर्थन जताया। यूपीए के पक्ष में 20.98 फीसदी लोग। 47.49 फीसदी लोगों को किसी से उम्मीद नहीं।












Click it and Unblock the Notifications